एक्सप्लोरर

Manish Kashyap: बेतिया कोर्ट में चौथी तारीख पर भी मनीष कश्यप की नहीं हो सकी पेशी, भाई ने PM-CM को लेकर कही ये बात

YouTuber Manish Kashyap News: यूट्यूबर मनीष कश्यप काफी समय से तमिलनाडु के जेल में बंद है. मझौलिया थाना में दर्ज मामले में मनीष कश्यप को बेतिया कोर्ट में पेश होना है, लेकिन अभी तक पेशी नहीं हो सकी है.

बेतिया: तमिलनाडु के मदुरई जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) की चौथी तारीख पर भी सोमवार को बेतिया कोर्ट (Bettiah Court) में पेशी नहीं हो सकी. इसको लेकर मनीष कश्यप की मां और भाई ने केंद्र से लेकर राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला. मनीष कश्यप की मां मधु तिवारी और मनीष कश्यप के भाई करन कश्यप के साथ-साथ  समर्थक सोमवार बेतिया कोर्ट में इस उम्मीद में पहुंचे थे कि मनीष की पेशी होगी और उससे मुलाकात होगी, लेकिन तमिलनाडु पुलिस (Tamil Nadu Police) के दो पुलिसकर्मी पहुंचे थे. मनीष कश्यप नहीं पहुंचा. इस पर मनीष कश्यप के भाई करन कश्यप ने साजिश के तहत मनीष कश्यप को पेशी के लिए बेतिया नहीं लाने का आरोप लगाया.

'किसी को कोई परवाह नहीं है'

मनीष कश्यप के भाई करन कश्यप ने कहा कि एक आर्मी जवान का बेटा जेल में बंद है और यहां संविधान की अनदेखी की जा रही है. इसको लेकर किसी को कोई परवाह नहीं है. देश के पीएम से लेकर गृहमंत्री और राज्य की सरकारें आर्मी जवानों के स्वाभिमान और सम्मान के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट तो करते हैं, लेकिन एक आर्मी जवान की पत्नी भटक रही है और कोई सुनने वाला नहीं है.

मझौलिया थाना में दर्ज है मामला

बता दें कि मझौलिया थाना में दर्ज एक मामले में मनीष कश्यप को बेतिया न्यायालय में पेश होना है. तीन बार की तारीख बीत जाने के बाद चौथी बार भी मनीष को बेतिया कोर्ट में पेश नहीं किया गया. बता दें कि इसी साल 17 मार्च को मझौलिया थाने की पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक पारस पकड़ी के शाखा प्रबंधक के साथ दुर्व्यवहार करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त मनीष कश्यप के खिलाफ न्यायालय ने कुर्की जब्ती का आदेश दिया था. 18 मार्च की सुबह कुर्की करने के लिए पुलिस मनीष के घर पहुंची थी. उसी दौरान मनीष कश्यप ने जगदीशपुर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था. इसके बाद मनीष कश्यप को ईओयू ने हिरासत में लिया. इसके बाद तमिलनाडु की पुलिस ले गई. वायरल वीडियो के मामले में वह सेंट्रल जेल में मदुरई में बंद है. 

ये भी पढ़ें: Anant Singh: बेऊर जेल में हुई मारपीट पर बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह का टूक, कहा- 'इ सब होते रहता है, कोई चिंता नहीं है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget