एक्सप्लोरर

Mukesh Sahani: चुनाव से पहले खेल बिगाड़ेंगे मुकेश सहनी? CM नीतीश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

Bihar News: मुकेश सहनी मधेपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा. पढ़िए क्या कुछ कहा है.

Mukesh Sahani Attacks Bihar CM Nitish Kumar: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी 2025 के चुनाव में खेल बिगाड़ने की तैयारी में जुट गए हैं. उन्होंने युवाओं और किसानों को आगाह करते हुए कहा कि आप सोचें कि बिहार में नीतीश कुमार ने पिछले 20 सालों में क्या दिया? अन्य राज्य आज कहां से कहां पहुंच गए, लेकिन बिहार आज भी उन्हीं समस्याओं से जूझ रहा है जो 20 साल पहले थीं. गुरुवार (16 जनवरी, 2025) को मुकेश सहनी मधेपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार को अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए. नीतीश कुमार को आज खुद आकलन करना चाहिए कि उन्हें राजनीति से सेवानिवृत्त होना चाहिए या नहीं.

'न बिहार से मतलब और न यहां की जनता से'

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि सही अर्थों में देखें तो पिछले कुछ वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को न बिहार से मतलब है और न ही यहां की जनता से, उन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी से मतलब है. यही कारण है कि कभी वे इधर जाते हैं, कभी उधर जाते हैं. नीतीश कुमार की अपनी कोई विचारधारा नहीं है.

चुनाव में होगी महागठबंधन की जीत: सहनी

सहनी ने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. इस कारण लोग क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार महागठबंधन की जीत होगी और सरकार बनेगी. मुकेश सहनी ने कहा कि आज परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है, कोई सुनने को तैयार नहीं है. उन्होंने नीतीश कुमार के फिर से महागठबंधन में शामिल होने की बातों को नकार दिया. कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है.

यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, दिल्ली चुनाव में BJP का मुख्य एजेंडा भी बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget