एक्सप्लोरर

Khan Sir: JDU का दामन थामेंगे खान सर? नीतीश कुमार के बाद मनीष वर्मा से मिले, जानें किस बात पर हुई चर्चा

Khan Sir Met With Manish Verma: मनीष वर्मा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं. वे सीएम नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं. मुलाकात की तस्वीरों को मनीष वर्मा ने एक्स पर शेयर किया है.

Khan Sir News: देश के चर्चित शिक्षक खान सर ने जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा (JDU Manish Verma) से गुरुवार (21 नवंबर) की शाम मुलाकात की है. उनकी इस मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या खान सर जेडीयू का दामन थामने का मन बना रहे हैं? इसके पीछे की वजह यह है कि अभी कुछ दिनों पहले ही खान सर ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से भी मुलाकात की थी. अब मनीष वर्मा से वो मिले हैं. ऐसे में कयासों का दौर शुरू हो गया है.

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने मुलाकात की तस्वीरों को अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है. मुलाकात की वजह उन्होंने अपने पोस्ट में बताई है. लिखा गया है, "आज पटना आवास पर बिहार और देश के जाने-माने शिक्षक खान सर का आना हुआ. उनके साथ बिहार की शिक्षा-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने सहित बिहार के विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई. निश्चित रूप से बिहार सहित पूरे देश के छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को सुलभ बनाने में आपकी भूमिका सराहनीय है."

नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं मनीष वर्मा

आपको बता दें कि मनीष वर्मा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं. वे सीएम नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं. यही वजह है कि नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी है और जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है. अभी कुछ दिनों से मनीष वर्मा भी लगातार अलग-अलग जिलों में जाकर सभाएं कर रहे हैं. लोगों से मिल रहे हैं. नीतीश कुमार के किए गए कामों के बारे में लोगों को बता रहे हैं. अब उनकी और खान सर की मुलाकात के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

करीब एक महीने पहले नीतीश से मिले थे खान सर

दरअसल मनीष वर्मा से पहले खान सर ने करीब एक महीने पहले नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. उस वक्त खान सर से मीडिया ने सवाल किया था कि क्या वे राजनीति में आने वाले हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि वे राजनीति करेंगे तो पढ़ाएगा कौन? उस वक्त उन्होंने कहा था कि वे समय लेकर नीतीश कुमार से मिलने गए थे. बच्चों और पढ़ाई के विषय पर उनकी बात नीतीश कुमार से हुई थी.

यह भी पढ़ें- Khan Sir Met Nitish Kumar: JDU में करेंगे एंट्री या चुनाव लड़ेंगे खान सर? कहा- CM नीतीश कुमार 5 IAS के बराबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget