एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान? पार्टी के अंदर से आई ये बड़ी बात

Chirag Paswan: युवा लोजपा (रामविलास) ने चिराग पासवान को बिहार से विधानसभा चुनाव लड़ने का निमंत्रण दिया है. कार्यकारिणी समिति की बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पास किया गया है.

Chirag Paswan News: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक ऐसा बयान दिया जिससे प्रदेश में एक नई सियासत शुरू हो गई है. हाल ही में चिराग ने यह कहा था कि वे ज्यादा समय केंद्र की राजनीति में नहीं रहना चाहते. उनको प्रदेश बुला रहा है. ऐसे में उनके इस बयान से सवाल उठ रहा है कि क्या वो 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे? इस बीच युवा लोजपा (रामविलास) ने उन्हें बिहार से विधानसभा चुनाव लड़ने का निमंत्रण दिया है. पार्टी के अंदर से यह बड़ी बात सामने आई है.

युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार्यकारिणी समिति की बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पास किया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का निमंत्रण भी दिया है. पार्टी के बिहार प्रभारी और सांसद अरुण भारती ने कहा कि प्रदेश के दौरे के क्रम में जहां भी गया हूं वहां के लोग चाहते हैं कि चिराग पासवान को अब बिहार में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए.

मुख्यमंत्री पद की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि यह तो बिहार की जनता तय करेगी कि उन्हें किस भूमिका में आना चाहिए. बिहार की जनता जिस भूमिका में देखना चाहती है, चिराग पासवान उसी भूमिका में आने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव प्रदेश के अगले 20 से 25 सालों तक का भविष्य तय करेगा. यह चुनाव तय करेगा कि बिहार अगले 20 साल किस दिशा में जाएगा.

चिराग पासवान ने क्या कुछ कहा था?

उल्लेखनीय है कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा था कि मेरी राजनीति की नींव ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ पर टिकी हुई है. मेरा प्रदेश मुझे बुला रहा है. मेरे पिता रामविलास पासवान केंद्र की राजनीति में ज्यादा सक्रिय थे, लेकिन मेरी पहली प्राथमिकता बिहार है. मैं ज्यादा समय तक केंद्र में नहीं रह सकता. उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया था कि 2025 का विधानसभा चुनाव खुद नहीं लड़ेंगे, लेकिन 2030 के विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में लौट आएंगे. इस बयान के बाद बिहार की सियासत में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

यह भी पढ़ें- Anurag Thakur: पटना पहुंचे BJP सांसद अनुराग ठाकुर, तेजस्वी यादव के CM फेस पर क्या बोले? कांग्रेस भी निशाने पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
बांकीपुर से दूसरे प्रत्याशी के उतारे जाने पर RJD सांसद मनोज झा का BJP पर तंज, 'मुझे कल डर…'
बांकीपुर से दूसरे प्रत्याशी के उतारे जाने पर RJD सांसद मनोज झा का BJP पर तंज, 'मुझे कल डर…'

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget