एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में जब फैक्ट्री मालिक ने दरवाजे किए बंद, तब घर में शुरू किया काम, आत्मनिर्भर बनकर पेश की मिशाल

राज्य सरकार ने कोरोना काल में राज्य वापस लौटे प्रवासियों को सुविधा देने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है. प्रवासी योजनाओं का लाभ उठा कर आत्मनिर्भर बन सकें, सरकार का यह मकसद है. इन्हीं योजनाओं का मुकेश ने भी लाभ उठाया है.

सीतामढ़ी: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप की वजह से हर कोई परेशान है. पिछले एक साल से कारोबार प्रभावित होने की वजह से कारोबारी निराश हो गए हैं. काम-धंधा चौपट होने से लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. परिवार का पेट पालने के लिए उन्हें काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है. लेकिन बिहार के सीतामढ़ी जिला के रहने वाले मुकेश कुमार ने कोरोना रूपी आपदा को अवसर में तब्दील क्षेत्र के लोगों के लिए मिशाल पेश की है. 

कोरोना काल में राज्य सरकार और जिला प्रशासन की मदद से मुकेश उनलोगों के लिए एक प्रेरणा बन गया है, जो कोरोना काल में व्यवसाय प्रभावित होने से चिंतित हैं या नौकरी छूट जाने के बाद दर-दर भटक रहे हैं. 

आत्मनिर्भर बनकर पेश की मिशाल  

दरअसल, राज्य सरकार ने कोरोना काल में राज्य वापस लौटे प्रवासियों को सुविधा देने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है. प्रवासी योजनाओं का लाभ उठा कर आत्मनिर्भर बन सकें, सरकार का यह मकसद है. इन्हीं योजनाओं का मुकेश ने लाभ उठाया है. सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के सिमरा गांव का रहने वाला मुकेश 10 दस वर्षों से दिल्ली में काम करता था. लेकिन पिछले साल कोरोना काल में लगे सम्पूर्ण लॉकडाउन में वो जिस कंपनी में काम करता था, उसके दरवाजे मजदूरों के लिये बंद कर दिए गए. 

घर लौटने के बाद मुकेश निराश रहने लगा. उसके और उसकी पत्नी के लिए परिवार की नैया खींचना एक गंभीर समस्या बन गया. तब मुकेश ने सोचा कि क्यों नहीं अपने ही घर में चप्पल निर्माण की छोटा सी फैक्ट्री खोली जाए. लेकिन इस काम में आर्थिक समस्या सामने आ रही थी.

पति-पत्नी को मिला डीएम का साथ

इस समस्या के समाधान के लिए मुकेश औए उसकी पत्नी डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा से मिले. डीएम ने पहल कर स्वयं सहायता समूह और अन्य माध्यमों से मुकेश को आर्थिक मदद पहुंचाई. मुकेश के जीवन का यह टर्निंग पॉइंट था. चप्पल की फैक्ट्री खोलने के बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब उसके कारोबार के एक वर्ष होने को है. कारोबार अच्छा चल रहा है. उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी है.

मुकेश की पत्नी वीणा देवी बेहद खुश है. उक्त कार्य में वो भी पति का सहयोग करती है. बता दें कि मुकेश के बनाए गए चप्पल गुणवत्तापूर्ण होने की वजह से सीतामढ़ी और पड़ोसी जिला शिवहर में खूब बिक रहे हैं.

यह भी पढ़ें -

पटनाः कोरोना महामारी से निपटने के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम, जोड़े जाएंगे चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ

कोरोना से मरने वालों का अंतिम संस्कार करने के लिए स्वास्थ्यकर्मी मांग रहे पैसे, नहीं देने पर हो जा रहे फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget