एक्सप्लोरर

मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर VIP की पहली प्रतिक्रिया, बताया कौन है 'जिम्मेदार'

Mukesh Sahani Father Killed: पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि सरकार जब एक पूर्व मंत्री के पिता को सुरक्षा नहीं दे सकती है तो आम इंसान के लिए बात करना बेमानी है.

Mukesh Sahani Father Murder: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) के पिता जीतन सहनी (Jitan Sahani) की नृशंस तरीके से हत्या की पार्टी ने निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. इस घटना के बाद मंगलवार (16 जुलाई) को पार्टी की ओर से पहली प्रतिक्रिया दी गई है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने इस घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है.

'क्या मृतक को वापस ला पाएंगे?'

देव ज्योति ने मृतक के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं. आज सत्ताधारी नेता अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं, लेकिन क्या वे मृतक को वापस ला पाएंगे?

पार्टी ने कहा- 'सिर्फ सरकार ही जिम्मेदार'

देव ज्योति ने कहा कि यह एक हत्या का मामला नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार जब एक पूर्व मंत्री के पिता को सुरक्षा नहीं दे सकती है तो आम इंसान के लिए बात करना बेमानी है. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की मिली वाई प्लस सुरक्षा वापस ले ली गई थी. उनके परिजनों को भी सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई थी. यहां तक की उनके पैतृक गांव में भी सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं थी. ऐसे में इतनी बड़ी घटना के लिए सिर्फ सरकार ही जिम्मेदार है.

स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलाने की मांग

इस पूरे मामले में देव ज्योति ने पुलिस के अधिकारियों से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस घटना में दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो एक नजीर बन सके.

यह भी पढ़ें- 'क्या यही नीतीश कुमार का सुशासन है?', मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर बोले पप्पू यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget