एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'शेर का बेटा ऐसा...', मुकेश सहनी का चिराग पासवान पर तंज, कहा- 243 सीटों पर लड़ने की हिम्मत नहीं

Mukesh Sahani: मुकेश सहनी ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि उन्हें बिहार में चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन जब तक पीएम मोदी 2029 तक सत्ता में हैं. चिराग पासवान उनका अनुसरण करेंगे.

Mukesh Sahani News: एलजेपीआर प्रमुख चिराग पासवान ने ऐलान किया है कि वो बिहार में चुनाव लड़ेंगे और सभी 243 सीटों पर लड़ेंगे, लेकिन वो खुद किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला जनता पर छोड़ा है. उन्होंने ये भी कहा कि वो शेर के बेटा हैं और वो सिर्फ एक नेता के तौर पर नहीं, एक बेटे के तौर पर लड़ रहे हैं. उनके इस बयान पर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने तंज कसा है. 

चिराग को मुकेश सहनी ने क्या कहा?

मुकेश सहनी ने कहा कि "उनमें हिम्मत नहीं है कि वो 243 सीटों पर चुनाव लड़ें. वो पहले केवल 135 सीटों पर लड़े और सिर्फ नीतीश कुमार से क्यों लड़े? शेर का बेटा ऐसा नहीं होता है कि आधे सीट पर लड़े. मेरी शुभकामना है कि वो सभी 243 सीटों पर लड़ें"  

चिराग पासवान के बयान पर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने ये भी कहा, "मेरा मानना ​​है कि उन्हें बिहार में चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन जब तक पीएम मोदी 2029 तक सत्ता में हैं, जब तक वे देश में सरकार में रहेंगे, चिराग पासवान उनका अनुसरण करेंगे."

'2025 बिहार के लिए एक निर्णायक साल'

बता दें कि चिराग पासवान ने बीते दिनों कहा है कि मैं बिहार के लिए लड़ूंगा. यह चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं, सम्मान और विकास का है. चिराग ने कांग्रेस और आरजेडी को आड़े हाथों लिया और बीजेपी-नीतीश गठबंधन को सामाजिक न्याय व विकास का वास्तविक वाहक बताया. 

उन्होंने कहा, “2025 बिहार के लिए एक निर्णायक साल है. एक बार फिर हम अगले पांच साल के लिए अपना नेतृत्व चुनने जा रहे हैं. ऐसे में यह साल सिर्फ चुनाव का नहीं, हमारे भविष्य का फैसला करेगा.” चिराग ने जनता से अपील की है कि किसी भी नेता या दल के वादों पर आंख मूंद कर भरोसा न करें, बल्कि सवाल पूछें कि उन्होंने अब तक क्या किया?

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget