एक्सप्लोरर

VIP के अध्यक्ष मुकेश सहनी नीतीश सरकार में होंगे शामिल, विधानसभा चुनाव में हार गए थे 'सन ऑफ मल्लाह'

मुकेश सहनी इस बार सिमरी बख्तियारपुर सीट से विधानसभा चुनाव में उतरे थे. इस सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा. बिहार की राजनीति में उन्हें ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से जाना जाता है.

पटना: एनडीए की घटक दल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता मुकेश सहनी सोमवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले नये मंत्रिमंडल में शामिल होंगे. मुकेश सहनी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी और इस संबंध में राजभवन का पत्र भी साझा किया.

मुकेश सहनी ने कहा, ‘‘मैं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल हो रहा हूं. यह वीआईपी के सभी कार्यकर्ताओं तथा बिहार की जनता की जीत है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री अमित शाह तथा राजग के तमाम नेताओं को बहुत धन्यवाद.’’ मुकेश सहनी ने इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. बिहार की सिमरी बख्तियारपुर सीट से वे चुनावी मैदान में उतरे थे.

गौरतलब है कि नीतीश कुमार सोमवार शाम साढ़े चार बजे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित बीजेपी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे.

आऱजेडी के चार घटक दलों बीजेपी, जदयू, हम पार्टी और वीआईपी के नेताओं को कैबिनेट में स्थान दिया गया है. नीतीश कुमार ने 2010 और 2015 में चुनावी जीत के बाद गांधी मैदान में बड़ी संख्या में आम लोगों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी के बीच शपथ ली थी, लेकिन इस बार कोविड-19 महामारी के कारण यह संभव नहीं हो पाएगा.

हाल में सम्पन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीट हासिल हुई थीं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीट मिली थीं. विपक्षी आरजेडी को 75 सीट पर जीत मिली थी. वहीं, बीजेपी को 74 सीट और जेडीयू को 43 सीट हासिल हुई थी .

आरजेडी का बहिष्कार

बिहार में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया. आरजेडी ने कहा, ‘‘राजद शपथ ग्रहण का बहिष्कार करता है. बदलाव का जनादेश राजग के विरुद्ध है. जनादेश को 'शासनादेश' से बदल दिया गया.’’

विपक्षी पार्टी ने राजग पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘बिहार के बेरोजगारों, किसानों, संविदाकर्मियों और नियोजित शिक्षकों से पूछिए कि उन पर क्या गुजर रही है.’’ आरजेडी ने कहा, ‘‘राजग के फर्जीवाड़े से जनता आक्रोशित है. हम जनप्रतिनिधि हैं और जनता के साथ खड़े हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget