एक्सप्लोरर

सरकारी मदद नहीं मिलने के बाद बाढ़ पीड़ितों ने जुगाड़ नाव का किया ईजाद

मुजफ्फरपुर में प्रशासन की ओर से मदद नहीं मिलने के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों ने आवागमन के लिए जुगाड़ नाव का ईजाद किया है. लोगों का कहना है कि लकड़ी का नाव काफी महंगा है, ऐसे में यही जुगाड़ नाव सहारा है.

मुजफ्फरपुर: जिले के औराई और कटर प्रखंड में लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं. प्रखंड के कई गांव बाढ़ प्रभावित हैं. जिला प्रशासन भले ही बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने की दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी असलियत कुछ और ही है.  स्थानीय लोग प्रशासन की ओर से मिलने वाली मदद से वंचित हैं. ऐसी स्थिति में उन्होंने अपनी सहूलियत के लिए खुद ही जुगाड़ नाव का ईजाद किया है.

आवागमन की है बड़ी समस्या

थर्मोकोल की बनी यह जुगाड़ नाव बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के आवागमन का साधन बनी हुई है. क्षेत्र में प्रशासन की ओर से पर्याप्त संख्या में नाव नहीं मिलने की वजह से स्थानीय लोग अब जुगाड़ नाव का एक ओर से दूसरे ओर जाने के लिए प्रयोग कर रहे हैं. मालूम हो कि मुजफ्फरपुर के औराई कटरा के कई गांव बाढ़ की चपेट में है. ऐसे में लोगों के सामने आवागमन मूल समस्या बनी हुई है.

क्या है जुगाड़ नाव

लोगों ने थर्मोकोल की कई प्लेट को एक साथ जोड़कर उसे नाव का रूप दिया है और वे उसी के सहारे बाढ़ ग्रस्त इलाकों में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने को मजबूर हैं. जहां लकड़ी की नाव लगभग 25,000 रुपये में मिलती है, वहीं थर्माकोल से बनने वाले नाव की लागत महज 1000 से 1400 रुपये है. बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में जुगाड़ नाव लोगों के लिए काफी कारगर साबित हो रही है.

जिलाधिकरी ने पर्याप्त नाव होने की कही बात

बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि उनको सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है. नाव देने के दावे तो बहुत किए जा रहे हैं, लेकिन नाव उपलब्ध नहीं हो पा रही है. ऐसी स्थिति में हम इस जुगाड़ नाव का प्रयोग कर रहे हैं क्योंकि अगर यह नाव नहीं रहेगा तो फिर लोग बाढ़ के समय एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं जा पाएंगे. वहीं इस संबंध में जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि औराई और कटरा में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए  सरकारी स्तर से हर व्यवस्था की जा रही है. नाव की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला
'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget