एक्सप्लोरर

बिहार के बांका का एक ऐसा गांव जहां जवानी में बूढ़े हो जाते हैं लोग, कम उम्र में गिरने लगते हैं दांत, जानें क्या है ये पूरा मामला

बांका के फुल्लीडुमर प्रखंड की भितिया पंचायत के वार्ड नंबर-14 अंतर्गत आदिवासी बहुल निरपाडीह गांव की आबादी करीब 150 की है. यहां के लोगों में कई तरह की बीमारियां हैं.

बांका: अगर जवानी में ही इंसान बूढ़ा हो जाए तो क्या होगा? कभी सोचा हैं आपने? बिहार के बांका में ऐसा ही गांव है जहां के लोग जवानी में ही बूढ़े हो जाते हैं. पूरा मामला समझने के बाद आप भी चौंक उठेंगे कि भला ऐसा भी हो सकता है क्या. आइए आपको बिहार के बांका के इस गांव के बारे में बताते हैं और साथ ही यह भी जानें की आखिर इस गांव के लोग क्या कहते हैं.

पूरा मामला फ्लोराइड युक्त पानी से जुड़ा है. कहा जा रहा है कि इस पानी के पीने से लोग जवान होने से पहले ही बूढ़े हो जा रहे हैं. इस गांव के अधिसंख्य लोगों में दिव्यांगता की लक्षण देखी जा रही है. हर किसी को पैर से लेकर पूरे शरीर में दर्द के साथ ही जवानी में ही उनका शरीर झुक गया है. इस गांव में पैदा होने वाले कई बच्चे भी बचपन से ही दिव्यांग हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: मिड डे मील देने से आधा घंटा पहले हेडमास्टर चखेंगे खाना, इसके बाद खाएंगे बच्चे, शिक्षा विभाग का फरमान

क्या कहते हैं ग्रामीण?

जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड की भितिया पंचायत के वार्ड नंबर-14 अंतर्गत आदिवासी बहुल निरपाडीह गांव की आबादी करीब 150 की है. इस गांव में पीने वाले पानी को लेकर समस्या है. गांव में एक पुराना कुआं है जो यहां के लोगों का एकमात्र सहारा है. कई ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव के लोग 30 वर्ष पार करते-करते ही कई बीमारियों के शिकार होने लगते हैं. पैर व घुटने में दर्द शुरू हो जाता है. धीरे-धीरे पैर में टेढ़ापन आ जाता है. ग्रामीणों के दांत भी पीले होकर गलने लगते हैं. जवानी में ही लोग बूढ़े दिखने लगते हैं.

इस बीमारी से पीड़ित ग्रामीण मोतीलाल सोरेन, भुदेव सोरेन आदि ने बताया कि फ्लोराइड युक्त पानी के कारण इस तरह की बीमारी हो रही है लेकिन आज तक इसका ठोस उपाय नहीं किया गया. कुछ लोगों ने अपने घरों में चापा कल भी लगाया है लेकिन उसका भी पानी इसी प्रकार है. दो वर्ष पूर्व गांव में नल-जल योजना से पाइप बिछाई गई लेकिन आज तक एक भी बूंद पानी नहीं मिला.

क्या कहते हैं चिकित्सक?

इस संबंध में फुल्लीडुमर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष दिव्यांग शिविर के क्रम में निरपाडीह गांव के कुछ लोग दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए हुए थे. इसी दौरान ग्रामीणों से पता चला था कि गांव के शत-प्रतिशत लोग इसी तरह से हैं. आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत फुल्लीडुमर प्रखंड में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेले से पूर्व निरपाडीह गांव में 21 अप्रैल को विशेष शिविर लगाई जा रही है, जिसमें गांव के लोगों की निशुल्क जांच की जाएगी.

वहीं, पीएचसी प्रभारी ने कहा कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़ा यह गांव जंगल और पहाड़ के बीच है. कई वर्षों से लगातार फ्लोराइड युक्त दूषित पानी पीते रहने की वजह से गांव के लोग दिव्यांग होने के साथ-साथ कम उम्र में ही कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं.

पीएचईडी बांका के कनीय अभियंता मिंटू कुमार ने बताया कि निरपाडीह गांव की जानकारी मिलने पर 25 फरवरी 2022 को गांव पहुंचकर पानी का सैंपल लिया गया था जिसे पटना भेजा गया था. रिपोर्ट मार्च के अंत में पटना से आई है जिसमें फ्लोराइड का मात्रा अधिक पाए जाने के कारण पीएचईडी कार्यपालक अधीक्षण अभियंता एवं पीएचईडी विभाग के वरीय अधिकारियों द्वारा इसे देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: भोला यादव का बड़ा बयान- मुकेश सहनी चाहें तो RJD से कर सकते हैं गठबंधन, सामने रखी ये शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget