एक्सप्लोरर

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को मिलेगी कितनी सीट? विजय सिन्हा ने बताया आंकड़ा

Bihar Vidhan Sabha Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से दावे किए जा रहे हैं. वहीं, तेजस्वी यादव के बयान पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है.

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि वह शून्य पर आउट होने की स्थिति में हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि आरजेडी को बिहार की जनता ने साल 2010 के चुनाव में 22-23 सीट पर समेट दिया था उस समय कोई समीकरण काम नहीं आया था. 2025 के विधानसभा चुनाव में वह 25 सीट भी पार नहीं कर पाएंगे. अपराधी और भ्रष्टाचारी को संरक्षित करने की जिस राह पर वह चल पड़े हैं, उससे उन्हें नुकसान होगा.

तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव देश को कमजोर करने वाले लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं. तुष्टिकरण की राजनीति का खेल खेलने की उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी. वह भयभीत हैं, इसलिए किसी का सहारा खोज रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिसे खुद पर भरोसा नहीं है, जो सत्ता के लिए समझौता करता है, जिसके मन में परिवारवाद चलता है, जो राष्ट्रवाद से दूर भागता है, ऐसी मानसिकता वाले लोगों को जनता स्वीकार नहीं करती है.

तेजस्वी यादव ने क्या कहा?

दरअसल, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 2025 विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का दावा किया है. आरजेडी नेता ने कहा, 'लालू जी ने कभी साम्प्रदायिक ताकतों के सामने घुटने नहीं टेके. मैं उनका बेटा हूं. आज आप लोगों से वादा करता हूं, हम झुकेंगे नहीं, हम लड़ेंगे. 2025 में अगर अल्पसंख्यकों ने आशीर्वाद दिया तो हम लोग सरकार बनाएंगे'. उन्होंने कहा, 'आने वाले विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय भारी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे. विधानसभा में तेजस्वी आपको उचित भागीदारी देगा.' बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अभी से राजनीतिक बयानबाजी और दावे शुरू हो गए हैं. साथ ही सभी पार्टी रणनीति बनाने में भी जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: अपराध के मुद्दे पर बिहार की NDA सरकार में गर्माहट, संजय जायसवाल ने प्रशासन को लेकर सुनाई खरी खोटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget