एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Elections: उपेंद्र कुशवाहा ने बताई पवन सिंह की 'जमीनी हकीकत' वाली बात! चुनाव से पहले बड़ा बयान

Upendra Kushwaha: उपेंद्र कुशवाहा मंगलवार को आरा में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. मंच से वो पवन सिंह का नाम लिए बिना खूब बरसे. उन्होंने काराकाट सीट से अपनी जीत का दावा किया है.

Upendra Kushwaha Targeted Pawan Singh: आरा में बीजेपी प्रत्याशी आरके सिंह (RK Singh) के नामांकन में मंगलवार (07 मई) को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पवन सिंह से जुड़े सवाल पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पवन सिंह केवल मोबाइल और सोशल मीडिया पर ही दिख रहे हैं. जमीनी स्तर पर केवल एनडीए की सरकार है. पवन सिंह कहीं नहीं हैं. पवन सिंह बस मोबाइल पर ही सीमित हैं.

आरके सिंह के नामांकन के दिन सभा का भी आयोजन किया गया था. सभा को संबोधित करने मंच पर जब उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे तो बिना नाम लिए भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पर वो जमकर बरसे. कहा, "हम मंच पर बैठे थे तो मीडिया के बंधुओं ने मुझसे सवाल किया कि क्या हो रहा है काराकाट में? कैसी चुनौती है? मैं बार-बार कहता हूं, क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में." एक तरह से उन्होंने भविष्यवाणी कर दी है कि उनकी जीत पक्की है. पवन सिंह कहीं नहीं है.

'नई टेक्नोलॉजी का लाभ है तो कई बार नुकसान'

कुशवाहा ने कहा कि 2014 में भी हम एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार थे. पहली बार काराकाट से जितने वोटों से उस बार जीते थे उससे दोगुना वोट से इस बार जीतेंगे. चुनाव कोई मजाक नहीं है. कुछ लोग गलतफहमी के शिकार होते हैं तो होते रहे हैं. हमारे यहां तो लोग सचेत हैं. आप लोग भी सचेत रहिएगा. सब कोई के हाथ में मोबाइल है यह बहुत बड़ा झंझट का जड़ है. नई टेक्नोलॉजी का लाभ है तो कई बार नुकसान भी होता है.

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जमीन पर कहीं कोई लड़ाई काराकाट में नहीं है. केवल मोबाइल में लड़ाई आप लोगों को दिखती है. कुछ लोग साजिश के तहत इसे दिखाने का प्रयास करते हैं. कहीं कोई लड़ाई नहीं है. जब देश में 400 पर जीतना है तो बिहार में 40 में से 40 सीटों पर जीतना ही है.

आगे सभा में कुशवाहा ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों से सचेत रहना है. उन्होंने कहा कि हम आरके सिंह को अग्रिम बधाई देने के आए हैं. हम आ रहे थे तो रास्ते में बहुत उत्साहित भीड़ थी. दुनिया की कोई भी ताकत जीत से उन्हें नहीं रोक सकती.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav:धुआंधार सभा ने तेजस्वी यादव का कमर दर्द बढ़ाया, IGIMS में जांच कराई, जानिए कैसा है स्वास्थ्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget