एक्सप्लोरर

Upendra Kushwaha: कांग्रेस के किस फैसले को उपेंद्र कुशवाहा ने बताया 'बिहार विरोधी'? मचा सियासी भूचाल

Upendra Kushwaha attacks Congress: कांग्रेस केंद्रीय बजट का जमकर विरोध कर रही है. वहीं, नीति आयोग को लेकर कांग्रेस के फैसले पर उपेंद्र कुशवाहा ने खूब सुनाया.

Upendra Kushwaha: केंद्रीय बजट आने के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है. विपक्षी पार्टियां सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साध रही हैं तो सत्ता पक्ष के नेता पलटवार कर रहे हैं. वहीं, आरोप-प्रत्यारोप के बीच आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर बुधवार को कांग्रेस और आरजेडी पर जोरदार हमला बोला है. कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि अब वो अपनी राज्य सरकारों को आदेश दे रही है कि नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हो. इसे उन्होंने बिहार विरोधी बताया.

कांग्रेस और आरजेडी पर जोरदार हमला

उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर लिखा कि 'लोकसभा चुनाव में बिहार के लिए विशेष ध्यान देने की बात करने वाली कांग्रेस अब अपनी राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों को नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का आदेश दे रही है, जो पूरी तरह बिहार विरोधी है.'

आगे उन्होंने लिखा कि कांग्रेस और राजद सत्ता में रहे या विपक्ष में बिहार हमेशा उनका शिकार बनता है. बिहार की आवाज को दोनों दल अपने प्रपंच और झूठ से दबाना चाहते हैं. राजद और कांग्रेस के लालटेन युग को बिहार की जनता भूली नहीं है. कांग्रेस की पूर्व सरकारों ने बिहार को तो कुछ दिया नहीं, आज जब मोदी सरकार ने बिहार को बजट में तीन नए एक्सप्रेस वे, बक्सर में नया टू लेन गंगा ब्रिज, पिरपैंती में नया थर्मल पावर प्लांट, नए स्टेडियम, बाढ़ प्रबंधन के लिए नई योजना, नए मेडिकल कॉलेज, नए औद्योगिक हब, विष्णुपद व बोधगया मंदिर कॉरिडोर, राजगीर व नालंदा में पर्यटन संबंधी विकास जैसे अनेक उपहार दिए हैं तब भी नकारात्मक सोच के साथ राजद और कांग्रेस बिहार के विरुद्ध राजनीतिक जाल बुनने में लगी है. कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी का बिहार के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है.'

नीति आयोग की बैठक को लेकर कांग्रेस का बयान

बता दें कि कांग्रेस ने केंद्रीय बजट को ‘कुर्सी बचाओ और जुमला बजट’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि इस बजट में सिर्फ दो राज्यों बिहार और आंध्र प्रदेश पर मेहबरानी की गई है, लेकिन देश के अन्य राज्यों, किसानों और गरीबों की अनदेखी की गई है. वहीं, कांग्रेस के महासचिव वेणुगोपाल ने कहा है कि हमारी पार्टी के मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करेंगे.

ये भी पढे़ं: Pappu Yadav: संसद में पप्पू यादव ने बड़ी मांग कर चली सियासी चाल, सीमांचल में बढ़ेगा रुतबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget