एक्सप्लोरर

Upendra Kushwaha Security: मुकेश सहनी के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा को मिली वाई प्लस सुरक्षा, क्या है BJP का प्लान?

Upendra Kushwaha Y Plus Security: आईबी की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा दी गई है. हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू से इस्तीफा दिया है. वो नई पार्टी बना चुके हैं.

पटना: जेडीयू से इस्तीफा देकर उपेंद्र कुशवाहा ने नई पार्टी बनाई और वो अब आरएलजेडी (RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. अब उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को केंद्र से वाई प्लस की सिक्योरिटी मिली है. एमएचए (MHA) ने आईबी की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा दी है. इसके पहले अभी हाल ही में विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) को भी वाई प्लस की सुरक्षा दी गई थी.

किस लिए दी गई उपेंद्र कुशवाहा को सुरक्षा?

जानकारी सामने आई है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है. सुरक्षा को लेकर आईबी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी थी. इसी को देखते उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. इधर, चिराग पासवान, मुकेश सहनी और अब उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र से सुरक्षा बढ़ाए जाने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि आखिर कहीं बीजेपी का कुछ प्लान तो नहीं है.

उपेंद्र कुशवाहा पहले भी नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री रहे हैं और हाल ही में जेडीयू से नाता तोड़ा है. उपेंद्र कुशवाहा बड़े नेता हैं. उनकी पार्टी रह चुकी है. ऐसे में भारत सरकार को लगता है कि उनकी सुरक्षा में कोई खिलवाड़ न हो सके इसलिए यह फैसला लिया गया है. बिहार के कद्दावर नेता माने जाते हैं. एक खास वर्ग में पहचान है. आने वाले समय में लोकसभा और बिहार में 2025 में भी चुनाव होना है. 

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ दिन पहले लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी थी. चिराग के साथ लगभग 22 सुरक्षाकर्मी बिहार में रहते हैं. हालांकि वाई सुरक्षा उन्हें पहले से मुहैया कराई गई है. जेड सुरक्षा सिर्फ बिहार में ही लागू है.

केंद्र की ओर से दी जाती है कई तरह की सुरक्षा

केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रावधानों के अनुसार वीवीआईपी और अन्य क्षेत्र के लोगों को कई अलग-अलग तरह की कैटेगरी की सुरक्षा दी जाती है. भारत में स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप (SPG) की सुरक्षा सबसे बड़ी होती है. इसमें कम से कम 52 सुरक्षाकर्मी होते हैं. यह कैटेगरी सिर्फ प्रधानमंत्री को दी जाती है. इसके बाद अन्य वीआईपी के लिए चार X, Y, Y+, Z और Z+ सुरक्षा मिलती है. जेड प्लस की सुरक्षा वीवीआईपी को दी जाती है. इसके अलावा संभावित खतरे का अनुमान होने पर वीआईपी या बड़े नेताओं को जेड या वाई + सुरक्षा दी जाती है.

यह भी पढ़ें- Inside Story: नागालैंड प्रकरण से सच साबित हो रही उपेंद्र कुशवाहा की बात! 'फेल' हुए ललन सिंह, CM नीतीश लेंगे फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget