एक्सप्लोरर

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने संजय जायसवाल को दिया जवाब, BJP के कार्यक्रम को लेकर कही बड़ी बात

Upendra Kushwaha Reaction: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जेपी नड्डा बीजेपी के लिए बड़े नेता हो सकते हैं, लेकिन बिहार के सबसे बड़े नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं.

पटनाः 31 जुलाई को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पहली बार पटना में हो रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) सहित कई बड़े दिग्गज नेता बिहार में आ रहे हैं. इस कार्यक्रम को लेकर जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने सोमवार को कहा ये बीजेपी का अपना कार्यक्रम है. जेपी नड्डा बीजेपी के लिए बड़े नेता हो सकते हैं लेकिन बिहार के सबसे बड़े नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) हैं.

वहीं दूसरी ओर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) द्वारा आतंकवाद पर दिए गए बयान कि पूरे बिहार में आतंकी मॉडल काम कर रहा है. बिहार के सभी जिलों में स्लीपर सेल एक्टिव हैं. इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने हमला करते हुए कहा कि संजय जायसवाल को सारी जानकारी रहती है. अगर उन्हें जानकारी है तो पुलिस को बताते क्यों नहीं? वह छुपाने का काम क्यों कर रहे हैं? इससे तो यही लग रहा है कि जानकारी होते हुए भी वह छुपा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Nawada News: सड़क हादसे में सास और दामाद की मौत, कुचलने के बाद 15 KM तक शव को घसीटता चला गया बुलडोजर

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार की पुलिस काम कर रही है. आतंकवादियों की हर गतिविधियों पर पुलिस की नजर है. कई खुलासे भी किए गए हैं. ऐसा नहीं है कि सिर्फ बिहार में ऐसे लोग हैं. बिहार के बाहर दूसरे राज्यों में भी इस तरह के लोग भरे हुए हैं. इस तरह बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. 

बीजेपी और जेडीयू में कैसा है संबंध?

इस दौरान मीडिया ने जब उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया कि बीजेपी और जेडीयू का संबंध बिहार में कैसा है? इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि संबंध बिल्कुल ठीक है. बीच-बीच में बीजेपी के नेता कुछ बयान दे देते हैं इससे कन्फ्यूजन होता है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भविष्य का नहीं कहा जा सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 तक सरकार रहेगी.

यह भी पढ़ें- 10th CBSE Bihar Topper: मां के मरने के बाद पिता ने घर से निकाला, नाना-नानी के यहां रहकर श्रीजा बनी बिहार टॉपर

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget