एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: मान गए उपेंद्र कुशवाहा? विनोद तावड़े से मुलाकात के बाद साफ हुई तस्वीर

Lok Sabha Elections: विनोद तावड़े ने उपेंद्र कुशवाहा के दिल्ली आवास पर जाकर मुलाकात की है. इससे पहले ऐसी चर्चा थी कि एक सीट मिलने से कुशवाहा नाराज हैं.

Upendra Kushwaha: बिहार एनडीए (Bihar NDA) में सीटों के बंटवारे के बाद ऐसी खबर आ रही थी कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) नाराज चल रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें एक सीट दी गई जिससे वह खुश नहीं हैं. अब उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार (19 मार्च) को एक्स पर पोस्ट करते हुए तस्वीरें साफ कर दी हैं.

उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े के साथ तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा, "आज मेरे दिल्ली आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी श्री विनोद तावड़े जी से मुलाकात हुई. हमने बिहार की सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की."

किस शर्त पर बनी बात?

इस तस्वीर और सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट से उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कर दिया है कि उनकी कहीं कोई नाराजगी नहीं है. सूत्रों के मुताबिक एक लोकसभा सीट और एक विधान परिषद की सीट देने पर सहमति बनी है. इसी शर्त पर कुशवाहा माने हैं.

दरअसल एनडीए में जो सीट शेयरिंग हुई है उसमें उपेंद्र कुशवाहा को काराकाट सीट दी गई है. बिहार में सात चरणों में लोकसभा का चुनाव संपन्न होगा. काराकाट लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में चुनाव होना है. सातवें चरण का चुनाव 01 जून 2024 को है.

बता दें कि सीटों के बंटवारे को लेकर उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी की खबर काफी पहले ही आ चुकी थी. हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आए थे. वह औरंगाबाद और बेगूसराय गए ते. इसमें ना तो उपेंद्र कुशवाहा दिखे थे और ना ही चिराग पासवान दिखे थे. इसको लेकर यह बात सामने आई थी कि कुशवाहा और चिराग दोनों नाराज हैं. इसके बाद जब कुशवाहा की पार्टी को एक सीट मिली तो खबर आई कि इससे वह नाराज हैं. अब खुद ही तस्वीर शेयर कर घोषणा कर दी है कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत होगी.

यह भी पढ़ें- जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, पशुपति पारस को RJD से खुला ऑफर आया, जानिए क्या बोली पार्टी

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget