एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 2025 में सरकार बनाने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, कहा- 'अगले विधानसभा चुनाव में...'

Upendra Kushwaha: रोहतास के डेहरी में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बयान दिया है. बुधवार को डेहरी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ कुशवाहा विचार विमर्श कर रहे थे.

Upendra Kushwaha News: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए और केंद्र में एनडीए की सरकार भी बन गई है. अब अगले साल 2025 में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव पर पार्टियों की नजर है. बिहार में सरकार जिसकी भी बने लेकिन अभी से बड़े-बड़े दावे होने लगे हैं. राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार (26 जून) को कहा कि 2025 में बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी.

रोहतास के डेहरी में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने यह बयान दिया है. कुशवाहा ने कहा कि जिस प्रकार से देश में एनडीए की सरकार बनी है और दिल्ली से देश का शासन चल रहा है, ठीक उसी प्रकार बिहार में भी अगले विधानसभा के चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी और इसी तरह पटना से प्रदेश में शासन चलेगा.

पेपर लीक पर बोले- 'जो भी दोषी है, उस पर कार्रवाई चल रही'

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा बुधवार को डेहरी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर रहे थे. काराकाट से लोकसभा का चुनाव हारने के बाद वह पहली बार काराकाट क्षेत्र में पहुंचे. आम लोगों से भी मिले. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पेपर लीक मामले पर भी बयान दिया. कहा कि जहां-जहां से पेपर लीक की बात सामने आ रही है, संबंधित राज्यों की सरकारें कार्रवाई कर रही हैं. इस मामले को न्यायालय भी देख रहा है. जो भी दोषी है, उस पर कार्रवाई चल रही है.

गौरतलब हो कि उपेंद्र कुशवाहा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से चुनाव लड़ा था. हालांकि भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने उनका खेल खराब कर दिया. ना खुद पवन सिंह जीते और ना ही कुशवाहा को जीतने दिया. ऐसे में महागठबंधन के प्रत्याशी राजा राम को फायदा हो गया. अब सियासी गलियारे में चर्चा है उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू, एमएलसी सीट के बदले राज्यसभा में जाने का मौका दे सकती है. बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बिहार में राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं. 

यह भी पढ़ें- Asaduddin Owaisi Row: 'यह दर्शाता है कि...', फिलिस्तीन को लेकर असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर क्या बोले ललन सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget