एक्सप्लोरर

Upendra Kushwaha Statement: उपेंद्र कुशवाहा ने नवादा में CM नीतीश को खूब सुनाया, RJD और लालू यादव का भी लिया नाम

Bihar News: जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा खुलकर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. वहीं, शुक्रवार को उन्होंने महागठबंधन सरकार पर लॉ एंड ऑर्डर को लेकर निशाना साधा.

नवादा: राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) अपने 'विरासत बचाओ नमन यात्रा' के दौरान शुक्रवार को नवादा पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार भर के लोगों ने 2005 में संघर्ष करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस विरासत को आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपा था. साल 2005 से पहले बिहार को बदनाम और बर्बाद करने वाली ताकत राज्य में सक्रिय थी. उन्हीं का विरोध करके नीतीश कुमार सत्ता में आए और फिर वापस उन्हीं से मेलजोल बढ़ा रहे हैं. सीएम नीतीश ने एक-एक कार्यकर्ताओं के खून पसीने से सींचे हुए पार्टी जेडीयू को आज बिहार में भ्रष्टाचार की जननी आरजेडी के हाथों गिरवी रख दिया है.

'जनता की ताकत बड़ी होती है'

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जनता की ताकत बड़ी होती है. किसी व्यक्ति या पार्टी की ताकत नहीं होती है. नीतीश कुमार ने खुद ही आरजेडी को हर चीज सौंपने की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा से लैस जननायक कर्पूरी ठाकुर की जो विरासत थी, उस विरासत को बचाने के लिए ही 90 के दशक में लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन लालू प्रसाद ने अपनी ताकत का इस्तेमाल आम जनों के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए किया, जिसकी दुर्गति वो आज भुगत रहे हैं.

नीतीश कुमार के निर्णय से लोग दहशत में हैं- उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी विचारों के कारण ही लालू प्रसाद के आरजेडी शासनकाल के बाद लोगों ने नीतीश कुमार पर अपना भरोसा जताया लेकिन राजनीति के अंतिम समय में नीतीश कुमार के निर्णय से लोग दहशत में है. नीतीश कुमार का पहले का कार्यकाल काफी अच्छा रहा लेकिन अंतिम समय में लिए गए फैसले से जनता भयभीत और दहशत में है.

'कानून व्यवस्था का भयावह मंजर दिखने लगा है'

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जब आरजेडी सरकार में गठबंधन में है तब बिहार में फिर से कानून व्यवस्था का भयावह मंजर दिखने लगा है. जब नीतीश कुमार सीएम नहीं रहेंगे, तब क्या होगा? नीतीश के साथ रहने वालों का क्या हश्र होगा? वह झलक अभी से ही दिख रही है. वहीं, इस मौके पर कई राजनीतिक दिग्गज भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav ने गिरफ्तार किरण भाई पटेल मामले पर मोदी सरकार पर कसा तंज, कहा- सुरक्षा एजेंसियां तो विपक्ष के पीछे पड़ी हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget