एक्सप्लोरर

Upendra Kushwaha: CM नीतीश और उपेंद्र के बीच तानातनी, कुशवाहा बोले- कोई जितना छटपटा ले, PM तो मोदी ही बनेंगे

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वहीं, इस बीच सीएम नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा एक दूसरे पर हमलावर हो गए हैं.

पटना: आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को लेकर दिए गए इशारों-इशारों में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बयान के बाद बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं. सीएम नीतीश पर उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण जिस तरह की राजनीति पर नीतीश कुमार उतर गए हैं. अब उन्होंने झूठ का भी सहारा लेना शुरू कर दिया है. यह बहुत दुखद है. सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इस स्तर पर उतर जाएंगे, कोई अपेक्षा नहीं कर सकता था. वहीं, पीएम उम्मीदवार की चर्चा पर उन्होंने कहा कि कोई अपने बेटा का नाम कलेक्टर सिंह रख ले तो वह कलेक्टर नहीं बनेगा. मोदी ही पीएम बनेंगे, कोई जितना छटपटा ले.

'नीतीश कुमार ने बिहार को भगवान भरोसे छोड़ दिया है'

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को भगवान भरोसे छोड़ दिया है. हर तरफ अराजकता का माहौल है. हत्या, रेप रोज की घटना हो गई है. जंगल राज टू की शुरुआत हो गई है. समस्या के निराकरण पर कोई ध्यान नहीं है. पूरे बिहार में कई दिनों से आशा कर्मी आंदोलन पर हैं, उनकी कई समस्या, मानवीय है. आंदोलन लगातार करने के बाद भी सरकार का ध्यान उन पर नहीं है, उनकी कुछ मांग केंद्र सरकार से है, लेकिन ज्यादा मांग राज्य सरकार से है. आशा कर्मी जितना काम करती हैं, उसके बदले में इज्जत और पैसा दोनों कम मिलता है. दैनिक मजदूर के बराबर पैसा मिलता है.

आशा कर्मी का उठाया मुद्दा

आरएलजेडी प्रमुख ने कहा कि आशा कर्मी कोविड के वक्त भी जान जोखिम में डाल कर सेवा की. कई की मृत्यु भी हो गई, लेकिन मुआवजे की राशि नहीं मिली. काम का भी पैसा नहीं मिला, उनकी जांब चौबीस घंटे होती है, उनको सुविधा भी नहीं मिलती है. हमारी मांग है कि पीएचसी में आशा कार्यकर्ता को अलग रूम बनवाया जाए. सरकार उनकी मांग नहीं मानेगी तो हमारी पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी. जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी किया जाएगा. राज्य सरकार को डेमोक्रेसी की हत्या करने का अधिकार नहीं है.

आज जेडीयू आरजेडी के सामने नतमस्तक है- कुशवाहा

वहीं, आगे कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं, ये मैंने ही पहले बोला था, लेकिन आज सब बदल गया है. आज जेडीयू आरजेडी के सामने नतमस्तक है. नीतीश कुमार ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लिया है. आधारहीन नेता पीएम की रेस में पहुंचे, यह संभव नहीं है. पहले नीतीश कुमार की बात लोग सुनते थे और अब नीतीश कुमार खुद ही देख लें. पूरे बिहार में सुखाड़ के हालात से धान की रोपनी कम हुई है. राज्य सरकार को पहले से ही अलर्ट रहना चाहिए था. बिजली की भी कटौती हो रही है. 

एनडीए में सीट बंटवारे पर बोले कुशवाहा

लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारा पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी को मिलने वाली सीट पर बातचीत चल रही है. मीडिया में सार्वजनिक नहीं कर सकता हूं, जब तय होगा, फिर बता दिया जाएगा. वहीं, मणिपुर की घटना को उन्होंने बहुत दुखद बताया. इसे रोकने की जवाबदेही, राज्य और केंद्र सरकार दोनों की है. समाज को भी आगे बढ़ने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'शिक्षा विभाग में मंत्री तक की नहीं चलती है', सुशील मोदी ने CM नीतीश को केके पाठक को लेकर दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget