एक्सप्लोरर

बिहारः आरा में ट्रेन से गिरकर यूपी के युवक की मौत, गहनों से भरे बैग को बचाने में उचक्कों से भिड़ा था

घटना की सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस पहुंची फिर इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी. इसके बाद बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. युवक यूपी के गाजीपुर जिला के गहमर थाना क्षेत्र के गहमर गांव का रहने वाला 45 वर्षीय मुन्ना सिंह है.

आराः भोजपुर में उचक्कों का हौसला बढ़ता जा रहा है. पुलिस की उदासीनता की वजह से उचक्के हर रोज चलती ट्रेन में लोगों से बैग व मोबाइल छीन कर आराम से भाग जाते हैं. बुधवार शाम ऐसे उचक्कों के कारण एक युवक की जान चली गई. मामला दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के बनाही स्टेशन का है जहां ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस पहुंची फिर इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी. इसके बाद बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. युवक यूपी के गाजीपुर जिला के गहमर थाना क्षेत्र के गहमर गांव का रहने वाला 45 वर्षीय मुन्ना सिंह है. वह बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता था. इधर, युवक के साला पप्पू सिंह ने बताया कि वह बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना खरौनी गांव अपने ससुराल शादी समारोह में शामिल होने के लिए ट्रेन से आ रहे थे. इसी बीच बनाही स्टेशन पर ट्रेन में चार उचक्के चढ़ गए.

अचानक खुल गई ट्रेन, चढ़ने के दौरान हो गया हादसा 

युवक मुन्ना सिंह के पास गहनों से भरे बैग को उचक्के छीन कर भागने लगे तभी वह ट्रेन से उतरकर उचक्कों से हाथापाई कर अपना बैग छीन लिया. इसी बीच अचानक ट्रेन खुल गई और जब वह दौड़कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था तो गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण वह गिर पड़ा जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. युवक के साथ दो बच्चे आ रहे थे. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया.

हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. गौरतलब हो कि दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर चलती ट्रेन में छिनतई आम बात हो गई है. बीते 26 अप्रैल को लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में मोबाइल छिनतई के दौरान ट्रेन से गिरकर समस्तीपुर निवासी रेल कर्मचारी दीपक कुमार जख्मी हो गया था. उसे घायलावस्था में स्पेशल ट्रेन रोक कर दानापुर भेजा गया था.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः पटना में ‘स्कूटी वाली मैडम’ का हाई वोल्टेज, कहा- जो मेरा चालान काटेगा, मैं उसकी...

बिहारः कोरोना के कहर में दिखी लापरवाही, बिना सूचना के गायब थे 17 डॉक्टर; सबको देना होगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget