एक्सप्लोरर

Railway News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब यात्रा के दौरान खाने की इन चीजों की बढ़ी कीमत

IRCTC News : आईआरसीटीसी की सिफारिस को दो साल बाद लागू कर दिया गया है. इसके बाद अब राजधानी, शताब्दी और दुरंतो सहीत सभी ट्रेनों में खाने की चीजें महंगी हो जाएंगी.

IRCTC News : बढ़ती महंगाई के बीच आईआरसीटीसी ने भी रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को महंगाई का झटका दिया है. दरअसल रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी की सिफारिस को दो साल बाद लागू कर दिया है. इसके बाद अब रेल ट्रेन में मिलने वाली खान-पान की चीजों के दाम बढ़ गए हैं. इसके अलावा पटना से दिल्ली या पटना से लखनऊ जैसी कोई भी यात्रा एक जगह से दूसरे जगह कर रहे हैं तो आपके लिए राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी वीआइपी ट्रेनों की प्रीपेड वाली कैटरिंग सेवा का शुल्क भी महंगा हो गया है. 

आईआरसीटीसी की मांग को मंजूरी
भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम यानि आईआरसीटीसी को रेलवे बोर्ड द्वारा कैटरिंग शुल्क तय करने का अधिकार 21 फरवरी 2019 को दिया गया था. इसी के अंतर्गत मेन्यू व टैरिफ कमेटी का गठन किया गया. आईआरसीटीसी की मांग पर रेलवे बोर्ड ने 14 नवंबर 2019 को नई कीमत लागू करने का आदेश दिया था. जिसको मार्च 2020 से लागू करना था लेकिन संपूर्ण लाकडाउन के कारण नई दर को लागू नहीं किया जा सका. अब एक दिसंबर से रेलवे ने शताब्दी सहीत अन्य ट्रेन शुरु करते हुए इसे यात्रियों के किराए में जोड़ दिया गया है. 

ये है अब नई दर
नई दर लागू होने के बाद अब राजधानी, शताब्दी और दुरंतो की चेयरकार, एसी 3 व एसी 2 में सुबह की चाय 20 रुपए, नाश्ता 120 रुपए, लंच या डिनर 185 रुपए व शाम की चाय 90 रुपए हो गई है. वहीं राजधानी, शताब्दी और दुरंतो के एग्जीक्यूटिव व एसी 1 में सुबह की चाय 35 रुपए, नाश्ता 140 रुपए, लंच या डिनर 245 रुपए व शाम की चाय 140 रुपए हो गई है. जबकि दुरंतो ट्रेन की स्लीपर क्लास में सुबह की चाय 15 रुपए, नाश्ता 65 रुपए, लंच या डिनर 120 रुपए और शाम की चाय 50 रुपए हो गई है. 

ये भी पढ़ें-

Omicron in Noida: नोएडा में ओमिक्रोन के 5 संदिग्ध मिलने से हड़कंप, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल

UGC ने लिया फैसला, अब इन छात्राओं को भी मिलेगा मातृत्व अवकाश और कई चीजों में छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget