एक्सप्लोरर

Lalan Singh: 'तब अपने मुंह पर टेप चिपका लिया था', ललन सिंह ने लालू यादव को दिलाई यूपीए सरकार की याद

Lalan Singh: जेडीयू कोटे के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी लालू यादव को आइना दिखाया है. उन्होंने सवाल करते पूछा कि आरजेडी के एजेंडे में जाति जनगणना कब से है?

Caste Census News: केंद्र सरकार के जरिए देश भर में जाति आधारित जनगणना की घोषणा के बाद से ही बिहार में राजनीति अपने शबाब पर है. चुनावी साल में सत्ता पक्ष और विपक्ष इस मुद्दे को हथियाने की होड़ में एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. इन सब के बीच लालू यादव और उनकी पार्टी सत्ता के निशाने पर है, क्योंकि आरजेडी इसे लेकर काफी मुखर है. अब जेडीयू कोटे के केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी लालू यादव को आइना दिखाया है.

ललन सिंह का लालू यादव पर पलटवार 

पटना में केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा, "आरजेडी के एजेंडे में जाति जनगणना कब से है? लालू यादव की पार्टी ने यूपीए-1 सरकार का समर्थन किया था, लेकिन तब उन्होंने अपने मुंह पर टेप चिपका लिया था और एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे थे, अगर वे गंभीर होते तो अपना समर्थन वापस ले लेते और सरकार गिर जाती." 

'नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का विजन'

बता दें कि एनडीए जहां जाति आधारित जनगणना को नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार का विजन बता रहा है, वहीं बिहार में सभी विपक्षी दल इसे अपनी जीत बता रहे हैं. खासकर बिहार में तेजस्वी यादव ने इसे महागठबंधन और आरजेडी की जीत बताई है. जबकि एनडीए नेताओं का कहना है कि जब 2014 के पहले महागठबंधन की सरकार थी, तब जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई. सत्ता पक्ष के लोग ये भी कह रहे हैं कि ये सिर्फ क्रेडिट लेना चाहते हैं, जबकि इनको गरीब और पिछड़ों के विकास से कोई मतलब नहीं है.  

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: संतोष सुमन ने की लालू यादव के सामाजिक न्याय पर चोट, कहा- 'बिहार का सबसे बड़ा...

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget