एक्सप्लोरर

‘बिहार की सत्ता में NDA की होगी वापसी’, जयंत चौधरी का दावा, लालू यादव के बयान पर क्या कहा?

Bihar Assembly Election 2025: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी शनिवार को बिहार दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने कई सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की.

Bihar Assembly Election 2025: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने शनिवार को विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता के दम पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बिहार में सत्ता में वापसी करेगा. राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और कौशल विकास मंत्री चौधरी कुछ सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए यहां आए थे. उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सुप्रीमो कुमार से भी मुलाकात की.

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से राष्ट्रीय जनता दल (RJD)  अध्यक्ष लालू प्रसाद के हाल के इस दावे के बारे में सवाल किया गया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का बिहार में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं. इसपर लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए का हिस्सा बने जयंत चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित है. उन्होंने कहा कि इसी तरह बिहार में भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो विकास हुआ है, उससे सकारात्मक माहौल बना है.

केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौशल विकास की आवश्यकता पर जोर देते हैं और हमें बजट में विशेष योजनाएं मिली हैं. हमारे प्रधानमंत्री के पास एक दृष्टि है.

शोषित समाधान केंद्र का किया दौरा
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने बिहार दौरे के दौरान शोषित समाधान केंद्र का दौरा भी किया. जिसकी बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यह संस्था मुसहर समुदाय के बच्चों को निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है. शोषित सेवा संघ द्वारा स्थापित यह विद्यालय शिक्षा के माध्यम से गरीबी के चक्र को तोड़ने और मानवता की सेवा करने का अनुपम प्रयास कर रहा है. शिक्षा से सशक्तिकरण का यह उदाहरण सराहनीय है. इसके अलावा जयंत चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने के लिए भी पहुंचे.

यह भी पढ़ें:रक्सौल में नेपाली लड़कियों के साथ 5 मानव तस्कर गिरफ्तार, बिहार-यूपी में सप्लाई की थी तैयारी

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
चोरबगान पंडाल हादसा: मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मातम
चोरबगान पंडाल हादसा: मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मातम
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget