एक्सप्लोरर

Road Accident: नवादा में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल, परिवार में मचा कोहराम

Nawada News: सड़क दुर्घटना नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र और वारिसलीगंज की है. मृतक की पहचान 28 वर्षीय चंद्र राजवंशी और 22 वर्षीय कन्हैया कुमार के रूप में हुई है.

नवादा: जिले में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत (Road Accident) हो गई. इसके साथ ही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. सिरदला थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के समीप स्टेट हाईवे 70 पर बाइक और कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. वहीं, वारिसलीगंज बरबीघा एसएच 83 में नगर परिषद के चिरैया-बल्लोपूर गांव के बीच नील कमल धर्मकांटा के पास एक तेज रफ्तार वाहन और ऑटो में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई.

दुर्घटना बाद कार पर सवार सभी फरार

सिरदला थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मृत युवक की पहचान गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के सुकुल बिगहा नगमा के समीप शिवपुर गांव निवासी मिथिलेश राजवंशी के 28 वर्षीय पुत्र चंद्र राजवंशी के रूप में हुई है. मृतक के पिता मिथिलेश राजवंशी ने बताया कि उनका बेटा अपने ससुराल पांडेडीह गांव रविवार को गया था और बाइक से अपने घर शिवपुर लौट रहा था. इस क्रम में शाहपुर पेट्रोल पंप के समीप कार से टक्कर हो गई. इस घटना में उसकी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद कार पर सवार सभी लोग फरार हो गए.  मृतक की पत्नी ज्योति देवी को एक डेढ़ वर्ष का बच्चा है. वहीं, इस मामले को लेकर सिरदला थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया कि घटना में दोनों गाड़ी की जब्ती की गई है. दो गाड़ी की टक्कर में एक की मौत हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले सौंप दिया गया है.

ऑटो सवार युवक की मौत

वारिसलीगंज बरबीघा एसएच 83 पर हुई दूसरी सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पहचान शाहपुर ओपी क्षेत्र के बाली ग्रामीण मनोज सिंह उर्फ बबलू सिंह के 22 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में हुई है. इस दुर्घटना में घायल व्यक्ति को स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार बाद विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया. मृतक के पिता मनोज सिंह ने कहा कि वारिसलीगंज बाजार से यात्री लेकर एक ऑटो शाहपुर मोड़ की तरफ जा रही थी.  इसी बीच चिरैया-बल्लोपूर गांव के बीच स्थित नील कमल धर्मकांटा के समीप बरबीघा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो के सामने से टक्कर मार दिया. ऑटो सवार मेरे पुत्र कन्हैया की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक नालंदा जिले के विंद थाना क्षेत्र के जखौर निवासी महेंद्र केवट का पुत्र संजीव कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को इलाज के लिए वारिसलीगंज पीएचसी लाया गया. 

'घर का चिराग बुझ गया'

मनोज सिंह ने बताया कि उनके पुत्र की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्ज में लिया है. कन्हैया उनका इकलौता पुत्र था. घर का चिराग बुझ गया. मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है. मृतक की दो बहन का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, वारिसलीगंज थाना प्रभारी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि दो गाड़ी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है. दूसरे की हालत गंभीर है,  जिसे मेडिकल अस्पताल पावापुरी में भर्ती कराया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले सौंप दिया गया है.

ये भी पढे़ं: Watch: बिहार में शराब देख टूट पड़े लोग, गाड़ी का शीशा तोड़ डाला, दारू की ऐसी लूट नहीं देखी होगी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget