एक्सप्लोरर

नवादा में बिजली विभाग की लापरवाही, करंट लगने से 2 किसानों की मौत, दो गायें भी मरीं

Farmers Died: स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि लोहे के पोल को हटाने से इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है.

Nawada Two Farmers Died: बिहार के नवादा जिले में सोमवार को बिजली का करंट लगने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो किसानों की जान चली गई. पहली घटना कादिरगंज थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव में बसंत पंडित खेत में काम कर रहे थे, वे बिजली के खंभे के संपर्क में आए और करंट लगने से उनकी मौत हो गई. बसंत अपने पीछे पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटे का परिवार छोड़ गए हैं.

ट्रान्सफॉर्मर से मोटर चलाने के लिए खींचा गया था तार

दूसरी घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के खैरा गांव में हुई. यहां रामदेव यादव अपने जानवरों को चरा रहे थे. ट्रान्सफ़ॉर्मर से मोटर चलाने के लिए खींचा गया बिजली का तार टूटकर गिर गया था. एक गाय इस तार की चपेट में आ गई. गाय को बचाने की कोशिश में रामदेव यादव की करंट लगने से मौत हो गई. इस हादसे में दो गायों की भी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. दोनों घटनाओं से क्षेत्र में शोक की लहर है.

बिजली के खुले तार और लोहे के पोल से खतरा

मानसून के मौसम में जिले भर में खुले बिजली के तार और लोहे के पोल से लोगों की जान का खतरा बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि लोहे के पोल को हटाने से इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है. जिले में कई स्थानों पर बिजली के तार नंगे पड़े हैं. लोहे के पोल की वजह से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

घटना के संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. करंट लगने से दोनों लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. नवादा नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया. उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए. थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि मौत करंट लगने से हुई है. उन्होंने कहा कि वे बिजली विभाग को लिखित में अपील करेंगे कि खुले तारों और लोहे के पोल को हटाया जाए.

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'मेरी जान को खतरा है', RJD में कौन हैं वो 4-5 लोग जिनका नाम तेज प्रताप करेंगे उजागर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget