एक्सप्लोरर

Bihar News: रोहतास में तलाब में डूबकर 2 बच्चों की मौत, घर में मचा कोहराम

Children Drown: घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रोहतास के संझौली थाना क्षेत्र के बारी टोला में रविवार को उस समय मातम बरपा हो गया, जब एक तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. बच्चे तालाब में नहाने गए थे, उसी दौरान ये घटना हुई. बच्चों की पहचान 14 वर्षीय शिवम पिता सोनू चौधरी और 11 वर्षीय अंकुश पिता रंजन चौधरी के रूप में की गई है.

पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकाला

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी होने के कारण दोनों बच्चे गांव में खेलने गए थे. इसी दौरान दोनों तालाब में जाकर नहाने लगे. इसी दौरान दोनों तालाब के गहरे पानी में चले गए और पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई. 

हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल बचाव अभियान चलाया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि दो बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला गया है और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है.

परिवार के प्रति गांव वालों की संवेदना

गांव में दोनों बच्चों की असामयिक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है. परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं और उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. दो घरों में एक साथ हुए इस तरह की घटना से इलाके में सन्नाटा पसरा है. लोग परिवार वालों को सांत्वना देने में लगे थे.

ये भी पढ़ें: Bihar Crime: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला नालंदा, 18 साल के युवक को सरेआम उतारा मौत के घाट

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget