एक्सप्लोरर

नए साल पर पीने और पिलाने के लिए झारखंड से आई 50 लाख की शराब, वैशाली पहुंचने से पहले ही नालंदा पुलिस ने कर दिया काम

Liquor Seized: पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपये से अधिक की विदेशी शराब जब्त की है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस मिनी ट्रक को शराब माफिया जीपीएस से ट्रैक करते थे.

Truck Loaded With Liquor Seized: बिहार के नालंदा में बुधवार को दिन के उजाले में पुलिस ने शराब माफिया के मंसूबे पर पानी फेर दिया है. यहां चेरो ओपी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिनी ट्रक पर लोड धान का भूसा के अंदर से लगभग 50 लाख रुपये से अधिक की विदेशी शराब जब्त की है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस मिनी ट्रक को शराब माफिया जीपीएस से ट्रैक करते थे. पुलिस ने उस जीपीएस को भी जब्त किया है.

हजारीबाग से वैशाली जा रही थी शराब

भारी मात्रा में विदेशी शराब को झारखंड से लेकर नालंदा, पटना के रस्ते वैशाली जिले के जाना था, तभी पुलिस ने बीच रस्ते में ही धर दबोचा. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सीताराम पासवान को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो बताया गया कि धान की भुसी में छिपकार शराब लोड कर हजारीबाग (झारखंड) से महुआ वैशाली ले जाना था. इस शराब की निगरानी झारखंड से लेकर वैशाली तक जीपीएस से की जाती है. सीता राम पासवान भी वैशाली के रहने वाला है. नए साल का जश्न मनाने के लिए इस शराब को लाया जा रहा था. 

थाना प्रभारी के भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त करने की सूचना मिलते ही डीएसपी टू जांच के लिए चेरो थाना पहुंच गए. गिरफ्तार ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है और यह शराब किसने मंगवाई थी, इसकी जानकारी जुटाने में लगे हैं. बताते चलें कि राज्य और जिले के एंट्री प्वाइंट पर पुलिस के जरिए वाहनों की जांच में लापरवाही बरती जा रही है, जिसका फायदा शराब माफिया उठा रहे हैं. आश्चर्यजनक तो यह है कि जिले में सात थाना इलाके से गुजरकर ट्रक चेरो पहुंच गया था, जहां उसे पकड़ा गया.

चालक को खदेड़ कर पकड़ा गया

जिले के गिरियक, पावापुरी, दीपनगर, सोहसराय, भागन बिगहा, वेना और हरनौत थाना पुलिस शराब खेप से अनजान थी, सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक पर शराब की बड़ी खेप वैशाली ले जाई जा रही है, जिसके बाद वरीय अधिकारी के आदेश पर चेरो पुलिस के जरिए वाहन जांच अभियान तेज कर दी गई थी. पुलिस ने झारखंड के हजारीबाग की ओर से ट्रक आता दिखा. पुलिस जांच होता देख चालक वाहन सड़क किनारे खड़ाकर कूदकर भागने लगा था, जिसे खदेड़कर पकड़ा गया. उसके बाद ट्रक की जांच करने पर शराब की बरामदगी हुई है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: बांका में युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में हुई घटना, जेल से छूट कर आया था बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget