एक्सप्लोरर

ससुराल वालों से तंग आकर शख्स ने की आत्महत्या, मरने से पहले फेसबुक पर पोस्ट किया सुसाइड नोट

मृतक के मामा का कहना है कि मनीष के ससुर को बेटा नहीं है, इसलिए वो उसके बेटे को जबरदस्ती अपने पास रखना चाहते थे. इसी बात से तंग आकर उनसे आत्महत्या की है.

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में ससुराल वालों से तंग आकर शख्स ने आत्महत्या कर ली. वहीं, मरने से पहले सुसाइड नोट फेसबुक पर वायरल कर दिया. घटना जिले के पातेपुर थाने के मंडईडीह की है. मृतक युवक ने ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी अनुसार दो साल पहले पातेपुर के मंडईडीह के रहने वाले मनीष की शादी की समस्तीपुर में हुई थी. शादी के बाद उसकी पत्नी ने बीते साल बेटे को जन्म दिया.

बेटे के जन्म के बाद जो हुआ इसकी वजह से वो परेशान हो गया और अपनी जिंदगी खत्म कर ली. दरअसल, मनीष के ससुर को केवल बेटियां हैं, बेटा नहीं. ऐसे में आरोप है कि ससुर ने जबरन मनीष के बेटे को अपने पास रख लिया था. मनीष इस बात से काफी परेशान था. उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके ससुराल वाले उसे उसके 4 महीने के बेटे से मिलने तक नहीं दे रहे थे.

फिलहाल, मनीष की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी है. मृतक के मामा का कहना है कि मनीष के ससुर को बेटा नहीं है, इसलिए वो उसके बेटे को जबरदस्ती अपने पास रखना चाहते थे. इसी बात से तंग आकर उनसे आत्महत्या की है. सुसाइड नोट में भी उसने इस बात का जिक्र किया है.

घटना के संबंध में वैशाली एसपी ने कहा कि सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया है. मामला दर्ज कर लिया गया है. मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जाएगी. असलियत क्या है, ये जांच के बाद ही पता चलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget