एक्सप्लोरर

Motihari News: मोतिहारी में इंडो-नेपाल सीमा से जाली नोट के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, जुड़ा है पाकिस्तान कनेक्शन

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय जाली नोट सरगना नज़रे सद्दाम को गिरफ्तार किया गया, जिस पर पाकिस्तानी संबंध होने का आरोप है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Motihari News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में भारतीय जाली नोट के एक सरगना को गिरफ्तार किया गया है जिसका पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है. वहीं, रक्सौल इलाके से जाली नोट के तीन तस्करों को मोतिहारी की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है जिसके पास से दो लाख भारतीय नोट बरामद किया गया है. तीनों जाली नोट तस्करों को रक्सौल के भारत-नेपाल सीमा पर गिरफ्तार किया गया है. नेपाल से भारतीय सीमा में जाली नोट की खेप लेकर आने के दौरान गिरफ्तारी हुई है. 

जाली नोट तस्कर नजरे सद्दाम का कनेक्शन पाकिस्तान से होने की बात आ रही है जिसकी जांच पुलिस कर रही है. भारत नेपाल की सीमाई क्षेत्र रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर ये तीसरा जाली नोट की जब्ती है. विगत दिनों रक्सौल अनुमंडल के छौड़ादानो थाना की पुलिस ने 1 लाख 44 हजार रुपये के साथ आशिफ राज को रक्सौल-घोरासहन त्रिवेणी कैनाल नहर रोड से गिरफ्तार किया था. इस साल जाली नोट जब्ती का चौथा मामला सामने आया है.

नजरे सद्दाम की तलाश कर रही थी कई राज्यों की पुलिस 

मिली जानकारी के अनुसार जाली नोट के मुख्य सरगना नजरे सद्दाम बिहार के भागलपुर जिला का रहने वाला है. गिरफ्तार नजरे सद्दाम का कनेक्शन पाकिस्तान, बंगलादेश, थाईलैंड देश से है. जाली नोट का मास्टरमाइंड नजरे सद्दाम पर मोतिहारी की पुलिस, मुजफ्फरपुर की पुलिस, लखनऊ की पुलिस, जम्मू कश्मीर की पुलिस समेत आईबी समेत कई सुरक्षा एजेंसियों की नजर थी. वहीं, 31 जुलाई 2023 को मोतिहारी की पुलिस ने एक लाख इनामी जाली नोट तस्कर असलम अंसारी उर्फ गुलटेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. असलम अंसारी उर्फ गुलटेन नेपाल से भारतीय क्षेत्रो में जाली नोट सप्लाई करता था.

पुलिस अधीक्षक का आया बयान

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक कातेंश कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्सौल से तीन जाली नोट कारोबारी को दो लाख जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं, गिरफ्तार नजरे आलम की पाकिस्तान कनेक्शन की जांच की जा रही है.

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: बिहार में हरे गमछे पर विवाद, जगदानंद सिंह की गाइडलाइंस पर RJD नेताओं का आया रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
Embed widget