एक्सप्लोरर

Road Accident: सोचा नहीं था कि बेटी को कपड़े नहीं दे सकेगा! तीन दोस्तों की एकसाथ गई जान

Bihar News: एक युवक बाइक से अपने दो और दोस्तों के साथ अपनी ससुराल जा रहा था. इस दौरान रास्ते में उसकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई. मौके पर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

कैमूर: भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. तीन युवक तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई (Accident In Bihar). टक्कर इतनी जोरदार थी कि आस-पास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. इस दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया. इलाज के दौरान तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया. हादसे (Road Accident) की सूचना ग्रामीणों ने चैनपुर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि कुरई गांव के पास रविवार (3 दिसंबर) की रात एक खड़े ट्रैक्टर में तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. बाइक पर तीन युवक सवार थे. घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. तीनों युवकों की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड से हुई है. मरने वालों में भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव का दिलीप कुमार, फूलचंद कुमार और शशि कुमार शामिल हैं. ये तीनों बाजार में खरीदारी करने के लिए गए हुए थे.

बेटी के लिए ले जा रहा था कपड़े

मिली जानकारी के मुताबिक, दिलीप कुमार बाहर रहकर काम करता है. कल ही वह अपने गांव कटरा आया था. बेटी के लिए कपड़ों की खरीदारी करने के बाद बाइक पर सवार होकर फूलचंद और शशि कुमार के साथ अपने ससुराल जा रहा था. तभी चैनपुर कर्जी रोड में कुरई गांव के पास सड़क पर ही ट्रैक्टर खड़ा था, जिसे वह देख नहीं पाया और बाइक उसी से जाकर टकरा गई. घटनास्थल पर ही दो लोग दिलीप और शशि कुमार की मौत हो गई, जबकि फूलचंद बिंद घायल हो गया. उसे ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़़ दिया.

पुलिस मामले में कर रही कार्रवाई

मृतक शशि कुमार के पिता भोला बिंद ने बताया कि, हम लोग सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. सड़क दुर्घटना में मुआवजे की जो भी राशि होती है वह दिलवाई जाए. वहीं इस मामले में चैनपुर थाना अध्यक्ष रनवीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, कुरई गांव के पास खड़े ट्रैक्टर में बाइक की टक्कर हो जाने से तीन युवकों की मौत हो गई है. कागजी कार्रवाई पूरा करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए शव भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें : Road Accident: औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में पिता-पुत्री की मौके पर हुई मौत, दो घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget