एक्सप्लोरर

बिहारः कोरोना से जहानाबाद में तीन और अरवल में पांच लोगों की मौत, देखें संक्रमितों की संख्या

अरवल जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है. हालांकि जहानाबाद जिले में यह कम है. सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि वैसे मरीज जो घर पर हैं उनसे फोन से संपर्क कर स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली जा रही है.

जहानाबादः कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है. मंगलवार को जहानाबाद जिले में कोरोना की वजह से एक अधेड़ के अलावा दो संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई. वहीं, अरवल में भी इलाज के दौरान पांच लोगों ने दम तोड़ दिया. जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार जहानाबाद जिले में 833 और अरवल जिले में 1417 मरीज एक्टिव हैं.

जहानाबाद के मखदुमपुर थाना के धराउत निवासी 50 वर्षीय रवि रंजन की मौत हो गई. पॉजिटिव होने के बाद सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. वहीं, सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक वृद्ध हुलासगंज के इमादपुर निवासी हरेंद्र शर्मा और काको के अलगाना निवासी लालपरी देवी की भी मंगलवार को मौत हो गई.

जहानाबाद जिले में घट रही एक्टिव मरीजों की संख्या

जहानाबाद जिले में मंगलवार को एक हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच की गई. एंटीजन से 26, आरटीपीसीआर से एक और ट्रूनेट से जांच में 12 नए केस मिले. जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटकर 833 हो गई है. नए पॉजिटिव मरीजों में शहर के अलावा अन्य प्रखंडों के लोग शामिल हैं.  

अरवल में बढ़ रही है पॉजिटिव और मृतकों की संख्या

अरवल जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है. मंगलवार को सदर अस्पताल के डेडिकेटेड सेंटर में इलाज करा रहे पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन कोरोना वायरस के संदिग्ध और दो संक्रमित मरीज थे. सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि किंजर थाना क्षेत्र के नगवां निवासी 35 वर्षीय उमेश सिंह की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव थी.

11 मई की देर शाम इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे जिन्हें इलाज के लिए डेडिकेटेड सेंटर में भर्ती किया गया था. इसी प्रकार परासी थाना क्षेत्र के बभन बिगहा निवासी 70 वर्षीय बंगाली सिंह की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव थी. इलाज के लिए आज सदर अस्पताल पहुंचे. डेडिकेटेड सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्होंने बताया कि भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के मिश्रीचक निवासी 45 वर्षीय रीना देवी, पटना जिला के कनपा निवासी 68 वर्षीय सीता देवी, करपी प्रखंड के जिन्दापुर के 40 वर्षीय पुणेस सिंह की जांच रिपोर्ट निगेटिव थी.

मरीजों से फोन कर ली जाती स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

तीनों में वायरस का लक्षण के आधार पर संदिग्ध वार्ड में रखा गया था. इस दौरान पांच ने दम तोड़ दिया. जिले में 1417 मरीज एक्टिव हैं. आइसोलेशन सेंटर के अलावा सभी मरीज अपने अपने घर के क्वारेंटाइन हैं. सभी मरीजों को दवा किट उपलब्ध करा दी गई है. फोन से सभी मरीजों से संपर्क कर स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली जा रही है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः पटना में सात साल से बंद पड़ा था यह ऑक्सीजन प्लांट, अब हाई कोर्ट के निर्देश पर हो रहा शुरू

पटनाः पप्पू यादव की पत्नी का CM नीतीश कुमार पर हमला, कहा- महामारी से लड़ें और मानवता को बचाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Results 2026 Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
बिहार में राज्यसभा चुनाव हारने वाले RJD कैंडिडेट एडी सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'बड़ी सिंपल बात है…'
राज्यसभा चुनाव हारने वाले RJD कैंडिडेट एडी सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'बड़ी सिंपल बात है…'
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब
क्या BJP का CM आपको स्वीकार होगा? जेल से वोट देने आए अनंत सिंह ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
Iran-US War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए, कितने घायल, खुद US ने किया बड़ा खुलासा
ईरान से जंग के बीच अमेरिका के कितने सैनिक मारे गए, कितने घायल, खुद US ने किया बड़ा खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'ये शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में दिवंगत धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी
Israel Al Aqsa Mosque: रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
रमजान के दौरान 16 दिनों से बंद है अल-अक्सा मस्जिद, इजरायल के फैसले पर गुस्से में मुस्लिम देश
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
Embed widget