एक्सप्लोरर

Rohtas News: रोहतास में दो सगे भाई समेत 3 बच्चे नदी में डूबे, तीनों की मौत

Children Died: रोहतास में नदी के तेज बहाव में चार बच्चे बुरी तरह फंस गए और डूबने से तीन बच्चे की मौत हो गई. एक बच्चा खुद को बचाने में सफल रहा.

रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बघाखोह टोला के समीप काव नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना गुरुवार देर शाम की बताई जाती है और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी से बाहर निकाले गए तीनों शव को पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. गांव में एक साथ तीन बच्चों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.  

 पानी के तेज बहाव से हुआ हादसा 

बताया जाता है कि बाघाटोला गांव के कुल चार बच्चे गुरुवार की देर शाम काव नदी में नहाने गए थे. इस दौरान नदी के तेज बहाव में चारों बच्चे बुरी तरह फंस गए और डूबने से तीन बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा खुद को बचाने में सफल रहा. मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में रामाश्रय यादव उर्फ पंजाबी सिंह यादव के दो पुत्र विकास कुमार (12) एवं शशि कुमार (10) तथा विनोद सिंह के 13 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार शामिल है.

नदी के भंवर से सुरक्षित बाहर निकले बच्चे ने जब गांव जाकर पूरे घटना की जानकारी दी तो काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और लोगों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी. इस दौरान आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से गोताखोरों को भी बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों का शव नदी से बरामद हुआ.

 एक बच्चे का हुआ पोस्टमार्टम 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही जब अकोढ़ीगोला थाने की पुलिस तथा अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे तो रामेश्वर सिंह उर्फ पंजाबी सिंह यादव ने अपने दोनों बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. पुलिस ने फिलहाल मृतक कुंदन कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Watch: सुपौल में पंचायत की हैवानियत, युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget