एक्सप्लोरर

Watch: 'पेपर लीक करने वालों को फांसी हो', खान सर का बड़ा बयान, बताया कैसे पड़े थे बीमार

Khan Sir: पेपर लीक पर खान सर ने कहा कि इससे बड़ी समस्या विद्यार्थी जीवन के लिए कुछ नहीं हो सकता है. कहा कि 2024 में तो नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा, 2025 में भी नहीं होने देंगे.

Khan Sir News: 70वीं बीपीएससी (70th BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा से पहले नॉर्मलाइजेशन के विरोध में बच्चों के साथ खान सर भी प्रदर्शन में उतरे थे. उनकी मांग थी कि आयोग एक नोटिफिकेशन जारी करके यह कह दे कि नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा. इस बीच खान सर की तबीयत भी बिगड़ गई थी. अस्पताल में वे भर्ती हुए थे. इससे पहले उन्हें हिरासत में भी लिया गया था. अब उन्होंने सोमवार (16 दिसंबर) को मीडिया से बातचीत में इसको लेकर पूरी बात बताई है.

खान सर ने कहा, "पुलिस ने मेरे साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया. हम पिछले डेढ़ महीने से बीमार थे. हम सोच रहे थे कि बीपीएससी की परीक्षा है और खत्म हो जाएगी तो इलाज करा लेंगे. इसी बीच बच्चों पर जब लाठीचार्ज हो गया तो हमको लगा कि बच्चों पर नॉर्मलाइजेशन थोप दिया जाएगा. हम क्लास ले रहे थे. क्लास खत्म करके चले गए थे. बहुत देर तक खाए-पिए नहीं थे और लंबे समय से बीमार थे. वहां (प्रदर्शन स्थल) उल्टी रुक नहीं रही थी. हमको लगा कि हम हटेंगे तो बच्चों की मांग कोई पूरी नहीं करेगा तो जबरदस्ती वहां हम रहे इसलिए बीमार हो गए. फिर इलाज कराने चले गए."

पेपर लीक पर खान सर ने कर दी फांसी की मांग

पेपर लीक पर खान सर ने कहा कि इससे बड़ी समस्या विद्यार्थी जीवन के लिए कुछ नहीं हो सकता है. इसमें सबसे जरूरी चीज है कि जिस पर शक हो उसका नार्को टेस्ट कराया जाए. कई बार ऐसा होता है कि कोई व्यक्ति खुद मिला हुआ नहीं होता है. उसको पता होता है कि ये व्यक्ति पेपर लीक करा रहा है तो वो भी वहां आंख बंद कर लेता है. ऐसे में ये भी एक तरह का अपराध है. इसके लिए फांसी की सजा रखी जाए. उसके नीचे कोई सजा नहीं है. 

प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर आगे खान सर ने कहा कि हम लोगों ने कहीं उकसाया नहीं है. गर्दनीबाग में जो बच्चे धरना दे रहे थे तो पुलिस बताए कि किसी ने एक गमला भी तोड़ा है क्या? दूसरी चीज है कि हम लोग वापस क्यों आए थे? छोटा सा नोटिफिकेशन के लिए, लेकिन बिना मतलब के पुलिस को भी हस्तेक्षेप करना पड़ा.

'2025 में भी लागू नहीं होने देंगे नॉर्मलाइजेशन'

खान सर ने कहा कि अब 2024 में तो नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा, 2025 में भी नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि इसको लेकर जहां भी संबंधित अधिकारी के पास जाना होगा जाएंगे. एक सवाल पर कि पटना प्रशासन की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है कि कैसे पटना के 'बापू परीक्षा सेंटर' पर परीक्षा के दिन कुछ छात्र हंगामा कर रहे हैं. बाहर निकल जाते हैं. पुलिस का कहना है कि इन्हीं लोगों ने आरजकता फैलाई है. इस पर खान सर ने कहा कि वो सीसीटीवी फुटेज पूरी तरह से जारी कर दिया जाए. परीक्षा परिसर में तो छात्र इस तरह का नहीं करेंगे, लेकिन अगर सीसीटीवी फुटेज है तो वो जांच का विषय है. 

कुछ भी होता है बिहार में परीक्षा से संबंधित या छात्रों से संबंधित तो खान सर का नाम आ जाता है. इस पर जवाब में कहा कि नाम का क्या है, हमारे पास ज्यादा बच्चे हैं, हम कम फी में पढ़ाते हैं. यही वजह है कि चर्चा हो जाती है. छात्रों के लिए मेरा जीवन समर्पित है. पुलिस हिरासत में लिए जाने के सवाल पर खान सर ने कहा, "थोड़ी देर के लिए पुलिस ने मुझे हिरासत में लिया था जो लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए करना पड़ता है. इसमें पुलिस ने गलत किया ये हम नहीं कहते हैं. वरीय पदाधिकारियों के आने के बाद छोड़ दिया गया था."

यह भी पढ़ें- पटना के बापू परीक्षा सेंटर पर हुआ 70वीं BPSC का एग्जाम रद्द, आयोग का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget