एक्सप्लोरर

Bihar Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन, सदन में आज पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल

Anti Paper Leak Bill: बिहार विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भारी हांगामें के कारण सदन से एंटी पेपर लीक बिल पेश नहीं हो सका, अब सरकार इसे आज बुधवार को सदन के पटल पर रखेगी.

Bihar Assembly Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. आज बुधवार (24 जुलाई) को सदन में सरकार एंटी पेपर लीक बिल पेश करेगी. हालांकि ये बिल कल ही सदन के पटल पर रखा जाना था, लेकिन विपक्ष के सदन से वाकआउट कर देने के कारण ये बिल पेश नहीं हो सका. अब उम्मीद है कि आज बुधवार को ये बिल जरूर पेश होगा. इसे राज्य सरकार की तरफ से बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) विधेयक 2024 नाम दिया गया है. सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हो जाएगी. 

10 साल की सजा के साथ एक करोड़ का जुर्माना

इस विधेयक के पास हो जाने के बाद पेपर लीक मामले में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों या साजिशकर्ताओं पर 10 साल की सजा के साथ एक करोड़ का जुर्माना भी लगाया जाएगा. साथ ही पेपर लीक मामले में शामिल किसी भी छात्र या समूह के लिए सजा के प्रावधानों को बढ़ाया जा सकता है. वहीं अगर परीक्षा में शामिल कोई भी कर्मचारी कानून का उल्लंघन करते पकड़ा गया तो  उसके लिए एक करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है. साथ ही परीक्षा में जो भी खर्च आएगा, उसकी वसूली उन कर्मचारियों से की जाएगी और उन्हें चार साल के लिए ब्लैक लिस्ट किया जाएगा.

अगर कोई व्यक्ति या समूह पेपर लीक मामले में परीक्षा कर्मियों के साथ मिलीभगत करता है तो अधिकारियों और उक्त व्यक्ति के लिए 5 से 10 साल की सजा और एक करोड़ रुपये के जुर्माना लगेगा. साथ ही उन दोषी लोगों की संपत्ति जब्त करने का भी प्रावधान किया जाएगा. इस कानून के तहत सभी अपराध संज्ञेय और गैर जमानती होंगे, मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को ही विधायकों के बीच बिहार लोक परीक्षा विधेयक 2024 की प्रति बांट दी गई थी.

आज सदन में पेश होंगे तीन बिल

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही मानसून सत्र में पेपर लीक पर नया बिल लाने की घोषणा की थी और आज सदन में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके अलावा आज बिहार माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2024, बिहार लिफट एवं एस्केलेटर विधेयक 2024 भी सदन में पेश किए जाएंगे. बीते मंगलवार को सदन में विपक्षी नेताओं के भारी हंगामे के कराण ये बिल पेश नहीं हो सका, क्योंकि विपक्ष के नेता बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने को लेकर हंगामा कर रहे थे. उनका कहना था कि केंद्रीय बजट में विशेष राज्य की घोषणा होनी चाहिए थी और अगर ऐसा नहीं हुआ तो नीतीश कुमार सरकार से समर्थन वापस लें. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Weather: बिहार में आज भी मानसून रहेगा कमजोर, 11 जिलों में बारिश के आसार, जानें आपके जिले में कैसा होगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget