एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में बिहार के जहानाबाद लौटे युवाओं ने कर दिखाया ऐसा काम, हर तरफ हो रही है तारीफ

युवाओं की यह टोली कल्पा गांव की रहने वाली है जो अपने 40 साथियों के साथ मिलकर आस-पास के गांव जैसे दाउदपुर, खरगोश, बड़ी कल्पा सहित कई गांव में घूम-घूमकर वृक्षारोपण का कार्य कर रहे हैं.

जहानाबाद: कोरोना काल में नई सोच और सकारात्मक ऊर्जा का सही उपयोग कैसे हो ये बिहार के जहानाबाद के युवाओं से सीखने की जरूरत है. स्कूल कॉलेज सहित सभी संस्थान बंद रहने की वजह से वापस गांव लौटे युवा अब रचनात्मक कार्यों में हिस्सा ले रहे हैं. इन युवाओं द्वारा एक ग्रुप बनाकर अब तक दर्जनों गांव में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है.

40 युवाओं की टीम ने लगाए 3500 पेड़

युवाओं की यह टोली कल्पा गांव की रहने वाली है जो अपने 40 साथियों के साथ मिलकर आस-पास के गांव जैसे दाउदपुर, खरगोश, बड़ी कल्पा सहित कई गांव में घूम-घूमकर वृक्षारोपण का कार्य कर रहे हैं. खाली पड़ी सरकारी जमीन रोड के किनारे और विभिन्न गांव में तालाब और पोखर के किनारे इन युवाओं ने अब तक 3500 पौधे रोपे हैं. लॉक डाउन की वजह से अपने घर आए कुछ युवाओं ने ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण की बेहतरी को लेकर रूट्स टू ट्री नाम से ग्रुप बनाकर यह काम किया है.

दो युवाओं ने निभाई अहम भूमिका

इस काम में जहानाबाद के कल्पा खुर्द गांव के दो युवा अवतार किशन और मंटू की भूमिका अहम है. अवतार किशन गुरुग्राम में अपनी सॉफ्टवेयर कम्पनी में डिजाइन बनाने का काम करते हैं, वही मंटू गाँव पर ही कोचिंग क्लास चलाते हैं. इन लोगों ने ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण की बेहतरी को लेकर रूट्स टू ट्री नाम का एक ग्रुप बनाया जिसमें दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम जैसी जगह से नौकरी या स्कूल बंद हो जाने की वजह से घर पहुंचे 40 युवाओं को जोड़ा गया.

युवाओं ने बनाई खुद की नर्सरी

इन युवाओं ने गांव-गांव जाकर बीज इकट्ठा कर अपनी नर्सरी बनाई और जब इस नर्सरी में पौधे होने लगे तो उन्होंने उन पौधों को गांव-गांव में जाकर लगाना शुरू कर दिया. युवाओं ने बताया की नर्सरी के पौधे खत्म हो जाने पर उन्होंने आपस में चंदा करके दूसरी नर्सरी से पौधे खरीद कर पौधारोपण किया है. अवतार और मंटू ने बताया कि पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य यह कार्य किया जा रहा है ताकि हरियाली के कारण ग्लोबल वार्मिंग का असर कम हो.

10,000 पौधे लगाने का है लक्ष्य

बता दें कि युवाओं की टीम ने पहले नीम का बीज इक्ट्ठा कर खुद 7000 पौधों की नर्सरी तैयारी और सरकारी नर्सरी से पीपल ,जामुन ,आम अमरूद ,आंवले के सैकड़ों पेड़ लगा दिए. युवाओं की टीम ने कल्पा पोखरा पर, दाउदपुर, खरोज, मिल्की और टाली-ककड़िया सड़क किनारे तकरीबन 3500 पौधे लगाए. इनकी योजना 10,000 पेड़ लगाने की है. बहरहाल नई सोंच और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर जहानाबाद के युवाओं की पहल न सिर्फ सराहनीय बल्कि अनुकरणीय भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget