एक्सप्लोरर

Bihar Politics: फुलवारी शरीफ से 6 बार विधायक रहे श्याम रजक के बिगड़े बोल! टेरर मॉड्यूल मामले पर BJP-RSS को घेरा

श्याम रजक ने कहा कि सुनियोजित तरीके से फुलवारी शरीफ मामले को उठाया गया है. बीजेपी के इशारे पर यह सब हो रहा है और झूठा मामला खड़ा करके 2024 की तैयारी अभी से ही शुरू हो गई है.

पटना: फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल मामले पर आरजेडी (RJD) के राष्ट्रीय महासचिव व फुलवारी शरीफ से छह बार विधायक रहे श्याम रजक (Shyam Rajak) ने एक के बाद एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों के लिए हमदर्दी दिखाई है. साथ ही कहा कि फुलवारी शरीफ मामले में जो लोग गिरफ्तार हुए हैं उनके बारे में पुलिस का कहना है कि देश विरोधी गतिविधि में लिप्त थे. अगर ऐसा है तो पुलिस ने UAP एक्ट क्यों नहीं लगाया? इसका मतलब पुलिस के पास सबूत नहीं है. जमानत का रास्ता खुला हुआ है.

श्याम रजक ने आगे कहा कि सुनियोजित तरीके से फुलवारी शरीफ मामले को उठाया गया है. बीजेपी के इशारे पर यह सब हो रहा है, झूठा मामला खड़ा किया गया. 2024 की तैयारी में बीजेपी अभी से ही लगी हुई है. दंगा कराकर, ध्रुवीकरण कराकर चुनाव जीतना चाहती है. वोट बैंक को मजबूत करना चाहती है, इसलिये फुलवारी शरीफ में झूठा मामला बनाया गया है. पुलिस भी इसमें मिली हुई है. फुलवारी शरीफ में बीजेपी ने माहौल खराब किया, माहौल यहां खराब हुआ तो पूरा पटना में माहौल खराब होगा, उसके बाद पूरे बिहार में होगा.

ये भी पढ़ें- Terror Module: बिहार में बढ़े रहे आतंकी गतिविधियों पर बोले संजय जायसवाल, कहा- स्लिपर सेल्स की संख्या में हुई है बढ़ोतरी

RSS पर हिन्दू समाज में कट्टरपंथ फैलाने का लगाया आरोप

आरजेडी नेता ने कहा कि फुलवारी शरीफ शांति का प्रतीक है. शरीफ लोग यहां रहते हैं. अगर मुस्लिम राष्ट्र व आतंकी ट्रेनिंग की बात हो रही है तो यह भी देखना चाहिए की आरएसएस हिन्दू समाज में कट्टरपंथी पैदा कर रहा है. इसके लिए ट्रेनिंग दे रहा है. आरएसएस हिंदू आतंकवाद खड़ा कर रहा है. इसकी चर्चा तो कहीं नहीं हो रही है. बीजेपी के कारण देश टूटने की कगार पर है. हिन्दू राष्ट्र बनाने का कोशिश हो रही है. मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है. मुस्लिम विरोधी कार्रवाई हो रही है.

ये भी पढ़ें- Army Recruitment: केंद्र के जवाब पर फिर भड़के उपेंद्र कुशवाहा, कहा- परंपरा के नाम पर इसे बनाए रखने का कुतर्क क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget