एक्सप्लोरर

बिहार: दरभंगा में बाढ़ से स्थिति बेहाल, तेजस्वी ने खिलवाया खाना तो पप्पू यादव ने बांटे पैसे

दरभंगा के बाढ़ पीड़ितों का आरोप है खाना नहीं मिल रहा, सरकार की ओर से अब तक मदद नहीं पहुंचाया गयी है. ऐसे में बुधवार को बिहार के दरभंगा के रास्ते से गुजरते वक़्त जब नेता प्रतिपक्ष की नज़र बाढ़ पीड़ितों पर पड़ी तो उन्होंने खाना मुहैया कराया.

पटना: बिहार में बाढ़ ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है. दरभंगा में नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से निचले इलाके में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. इस वजह से लोग घर छोड़ सुरक्षित जगहों पर रह रहे हैं. लेकिन वहां भी उनकी मुसीबत कम नहीं हो रही. दरभंगा के बाढ़ पीड़ितों का आरोप है खाना नहीं मिल रहा, सरकार की ओर से अब तक मदद नहीं पहुंचाया गयी है. ऐसे में बुधवार को बिहार के दरभंगा के रास्ते से गुजरते वक़्त जब नेता प्रतिपक्ष की नज़र बाढ़ पीड़ितों पर पड़ी तो उन्होंने खाना मुहैया कराया.

इस दौरान तेजस्वी सीएम नीतीश पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा, ''सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं कराई है. अब तक कोई कैंप नहीं लगाया गया है. लोग पॉलीथिन लगा कर जैसे-तैसे रह रहे हैं. लोग अपना पैसा लगाकर गुजारा कर रहे हैं. हम तो रास्ते से गुजर रहे थे तो देखा इतनी भयानक स्थिति बनी हुई है. कोई सोशल डिस्टेंसिंग नहीं बरता गया.''

तेजस्वी ने आगे कहा, "हमलोग तो इसलिए मांग करते रहे क्योंकि सरकार की यह जिम्मेदारी थी. अब लोग रास्ते में भूखे पेट हैं, इन लोगों को सरकार को खाना खिलाना चहिए था, राशन देना चाहिए था. आंधी में जो नुकसान हुआ है बाकायदा उसका आर्थिक रूप से उनका मदद करना चाहिए था. लेकिन सरकार की ओर से यह सब नहीं किया गया तो हमलोगों ने खाना खिलवाया, नहीं खिलवाते तो लोग भूखे मर जाते.''

दूसरी तरफ पप्पू यादव भी अपने समर्थकों के साथ दरभंगा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते नज़र आए. बरिश के बीच बाइक से दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान के विशुनिया गांव में बाढ की स्थिति का जायज़ा लेते रहे. पप्पू यादव इसी तरह बेतिया औऱ मोतिहारी में बाढ़ प्रभावित इलाकों में निकले थे और लोगों को पैसा दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget