एक्सप्लोरर

'खुली नीलामी...', IPS आरएस भट्टी की केंद्रीय वापसी पर बोलते बोलते CM नीतीश को लेकर तेजस्वी क्या कह गए?

Tejashwi Yadav News: तेजस्वी यादव ने डीजीपी आरएस भट्टी की प्रतिनियुक्ति पर कहा कि सरकार अच्छे अधिकारियों को यहां नहीं रख पा रही है. वहीं, उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया.

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को कई मुद्दों पर मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि कोई यहां रहना नहीं चाहता. अच्छे से अच्छे अधिकारी यहां रहना नहीं चाहते हैं. अभी उनका कार्यकाल बाकी था बल्कि स्टेट का डीजीपी कई गुना सीआईएसएफ के डीजी से ताकतवर होता है. किसी को अगर बाई चॉइस डीजीपी बनना है तो वह प्रेफर करता है कि स्टेट का डीजीपी बने. पहले भी वह केंद्र में थे तो उन्हें यहां काम करना था. लॉ एंड ऑर्डर को देखना था, लेकिन पूरे बिहार में जो माहौल है यहां कुछ जो आईएएस हैं वो आईपीएस लोगों दबाकर रखना चाहते हैं.

आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के राज में पूरी तरीके से आईएएस-आईपीएस की ट्रांसफर पोस्टिंग नीलाम किया जाता है जो सबसे अधिक नीलामी में भागीदार होगा उसकी अच्छी पोस्टिंग नीतीश कुमार के राज में मिलेगी. खुली नीलामी होती है. यह सब जानते हैं इसलिए जो अच्छा अधिकारी हैं रहना नहीं चाहते हैं. यहां माहौल ऐसा बना दिया गया है जो फेयर काम करता है उस पर दबाव डाला जाता है. यह सारी चीज हैं जिससे कोई अधिकारी यहां रहना नहीं चाहते हैं.

'बीजेपी कर रही है गुंडागर्दी'

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से हम लोगों ने भी देखा कि पूरे बंगाल में बीजेपी गुंडागर्दी कर रही है. बाजारों में छीना झपटी की गई. बीजेपी के लोग शांति के माहौल को भंग करना चाहते हैं. यह लगातार लोगों को उकसाने का काम कर रहे हैं. कहीं के लोग हो या और किसी राज्य के हो इन लोगों के झांसे में आने वाले नहीं हैं. जहां तक बात है रेप की घटनाएं की तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है. बिहार में लगातार रेप हो रहा है उस पर लोग क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? हर जगह इस तरह का माहौल है बीजेपी के लोग पैनिक क्रिएट करना चाहते हैं. जो पूरे तरीके से असफल रहे.

जेपी नड्डा के दौरे पर बोले तेजस्वी यादव

जेपी नड्डा के दो दिवसीय बिहार दौरे पर पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आना चाहिए... सब कोई को आना चाहिए. बिहार उनके लिए हमेशा चैलेंजिंग रहा है. उन लोगों को बिहार तो आना ही चाहिए. अपने बल पर सरकार नहीं बना पाए. हालांकि इस बार लोकसभा में उन लोगों का टॉय टॉय फीस हो गया. बीजेपी वाले 400 पार कह रहे थे. क्या स्थिति हुई? सभी ने देख लिया. अभी भी तो पिछलग्गू बने हुए हैं.

ये भी पढे़ं: Anant Singh: तेजस्वी यादव के नाम सुन अनंत सिंह का आया अपने स्टाइल में जवाब, लालू यादव को भी नहीं बख्शा

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget