एक्सप्लोरर

'मुंह खुला ही नहीं', PM मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव का तंज, बोले- असल समस्याओं पर साधी चुप्पी

Bihar News: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राज्य की ज्वलंत समस्याओं पर टिप्पणी नहीं की. राजद नेता ने परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास पर भी सवाल उठाए.

Bihar Politics: राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दौरे पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राज्य की प्रमुख समस्याओं पर चुप्पी साध ली. राजद नेता ने नीति आयोग की रिपोर्ट के हवाले से शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र में बिहार को सबसे फिसड्डी बताया. उन्होंने दावा किया कि बिहार की प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश देश में सबसे कम है. बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को भी सबसे बदतर बताया.

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री की फेस मास्क तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा, "मुंह खुला ही नहीं." उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा, "पीएम मोदी ने राज्य की ज्वलंत समस्याएं बेरोजगारी, गरीबी, पलायन, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था की बदहाली पर टिप्पणी नहीं की."

'राज्य की समस्याओं पर पीएम मोदी ने साधी चुप्पी'

राजद नेता ने कहा कि विकास और प्रगति के अधिकांश मानकों में बिहार सबसे निचले पायदान पर है. उन्होंने कहा, "20 वर्षों की NDA सरकार और 11 वर्षों की केंद्र सरकार जनहित के इन ज्वलंत मुद्दों पर कभी चर्चा ही नहीं करती और ना ही करना चाहती है." तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की चिंता जताते हुए पीएम मोदी पर चुप रहने का आरोप लगाया. राजद नेता ने कहा कि पीएम मोदी 2015 से चली आ रही परियोजनाओं और घोषणाओं का अनेकों बार शिलान्यास और उद्घाटन कर बार बार दोहराते रहते हैं.

बिहारी जानते हैं कौन झूठ बोल रहा है-तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने चुनावी वर्ष में परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पूर्व की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास से बिहार झांसे में नहीं आने वाला है. तेजस्वी यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री जी, यह बिहार है, बिहारी इस तरह के झांसे में नहीं आते! वो अच्छे से जानते हैं कि कौन कितना झूठ बोल रहा है?" 

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'प्रधानमंत्री की सभी बातों में सच्चाई है', PM मोदी के संबोधन पर बोले मंत्री अशोक चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget