एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव बोले- चार साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक भी पत्र का नहीं दिया जवाब

तेजस्वी ने नीतीश कुमार से कहा, ''अगर सरकार नहीं संभल रही तो कुर्सी छोड़ दीजिए. हमें मौका दीजिये. हम दिखाएंगे की काम कैसे होता है.''

पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि उनसे अगर बिहार नहीं संभल रहा है तो उनको कुर्सी छोड़ देना चाहिए. आरजेडी बताएगी कि कैसे इस कोरोना काल में लोगों को मदद पहुंचाई जाती है. तेजस्वी सोमवार को फेसबुक लाइव आए और बिहार में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने खुद को एक जिम्मेदार विपक्ष बताते हुए कहा कि राजद सरकार को पूरी तरह मदद देने को तैयार है. उन्होंने कहा कि सरकार आरजेडी के लोगों को अस्पतालों की वास्तविकता, समीक्षा और जायजा लेने की अनुमति दे.

तेजस्वी ने नीतीश कुमार से कहा, '' अगर सरकार नहीं संभल रही तो कुर्सी छोड़ दीजिए. हमें मौका दीजिये. हम दिखाएंगे की काम कैसे होता है.'' उन्होंने सरकार को पूरी तरह असफल बताते हुए कहा कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं है, दवा का अभाव है मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि अगर राजद बेड, दवा, जगह, ऑक्सीजन सभी की व्यवस्था कर भी दे तो डॉक्टर और नर्स की बहाली करना तो सरकार का काम है. उन्होंने कहा कि कोरोना के दूसरी लहर की शुरूआत में सर्वदलीय बैठक में हमने 30 सुझाव रखे थे, लेकिन सरकार ने एक भी सुझाव नहीं माना. उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि चार साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके एक भी पत्र का जवाब नहीं दिया.

सत्तापक्ष के नेता केवल राजनीति कर रहे हैं- तेजस्वी

यादव ने कहा कि ऐसे समय में नकारात्मक राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन सत्तापक्ष के नेता केवल राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ''सत्ताधारी दल के नेता मुझे याद कर रहे हैं, इसका मतलब यही है कि वो स्वीकार कर चुके हैं कि सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में फेल है. '' तेजस्वी ने कहा, ''हमें कहा जा रहा है कि बाहर आइए. हमें तो स्थिति की जानकारी है ही. दौरा वो करें जिन्हें सच्चाई पता नहीं है. मुझे तो पता है कि अस्पताल की बददहाल है, दवा नहीं है. जो आंखों पर पट्टी चढ़ा कर बैठे हैं, उन्हें हकीकत देखने के लिए अस्पतालों में जाना चाहिए.''

विपक्ष के नेता ने कहा, ''मैं मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखूंगा. अगर मुख्यमंत्री को उनकी जरूरत है, तो वे मुझे काम करने की अनुमति दें. हमलोग जिम्मेदार विपक्ष के नाते सरकार की मदद के लिए हरसंभव काम करने को तैयार हैं.'' उन्होंने एक बार फिर सरकार से स्वास्थ्य विभाग के खाली पड़े पदों को भरने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को वे विपक्ष के नाते यह बात बहुत दिनों से कहते आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- छोड़ दें कुर्सी, हम बताएंगे कैसे किया जाता है काम

Bihar News: अंतिम संस्कार के नाम पर ऐंठे पैसे, कचरा उठाने वाले ठेले पर ले गए कोरोना मरीज की लाश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget