एक्सप्लोरर

'...तो सोचने की बात ही नहीं', बिहार आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए तेजस्वी ने बनाया केंद्र पर दबाव

Bihar Reservation: तेजस्वी ने कहा कि तमिलनाडु में 69 प्रतिशत आरक्षण पहले से है. वहां केंद्र सरकार ने 9वीं सूची में शामिल किया है. ऐसे में जब केंद्र सरकार समर्थन कर रही है तो दिक्कत नहीं होनी चाहिए. 

पटना: बिहार में लागू 75 प्रतिशत आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए अब राज्य सरकार ने अलग-अलग तरीके से केंद्र पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गुरुवार (23 नवंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने केंद्र से अपील की है कि सरकार बिहार में लागू 75 प्रतिशत आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाए.

तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय गणना के जब आंकड़े सामने आ गए हैं और सभी जातियों में गरीबी है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्णय लिया कि आरक्षण की सीमा बढ़ाई जाए. तो सभी जातियों का आरक्षण बढ़ाया गया. सबने समर्थन भी किया. आगे कोई पेंच नहीं फंसे इसके लिए हमलोगों ने भारत सरकार से अपील की है कि इसे 9वीं सूची में शामिल करें.

तेजस्वी यादव ने केंद्र पर दबाव बनाते हुए कहा कि जब आपकी (BJP) पार्टी ने भी समर्थन किया है तो फिर कोई सोचने की बात नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अविलंब बिहार के नए आरक्षण कानून को 9वीं सूची में डाल देना चाहिए. यह भी कहा कि तमिलनाडु में 69 प्रतिशत आरक्षण पहले से है. वहां केंद्र सरकार ने 9वीं सूची में शामिल किया है. ऐसे में जब केंद्र सरकार समर्थन कर रही है तो फिर कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. 

वित्त मंत्री विजय चौधरी बोले- यह नई मांग नहीं

तेजस्वी यादव की पीसी में वित्त मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि 13-14 वर्षों से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग हो रही है. यह नई मांग नहीं है. देश में जातीय गणना कहीं नहीं हुई थी वो बिहार में हुई है. इससे विभिन्न जातियों का आंकड़ा निकलकर आया है. विभिन्न लोगों का आर्थिक आंकड़ा आया है. सभी गरीबों को न्याय दिलाने के लिए भारत सरकार से अपील की गई है कि बिहार के नई आरक्षण नीति को नौवीं सूची में डाला जाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा कहती है कि हम आरक्षण बढ़ाने का समर्थन करते हैं तो फिर समर्थन करिए.

यह भी पढ़ें- Bihar Reservation: '9वीं अनुसूची में शामिल हो बिहार आरक्षण', नीतीश कैबिनेट का केंद्र को प्रस्ताव, समझें गुणा-गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget