एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेज हुई चुनावी सरगर्मी, तेजस्वी यादव ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार

विधानसभा चुनाव के तारीख़ के ऐलान से पहले राज्य सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरने के लिए तेजस्वी ने बुधवार को रात में 9 बजे राबड़ी आवास पर अपनी मां और बड़े भाई तेजप्रताप के साथ लालटेन जलाया.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेज हुई चुनावी सरगर्मी, तेजस्वी यादव ने किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार विधानसभा चुनाव के तारीख़ के ऐलान से पहले राज्य सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरने के लिए तेजस्वी ने बुधवार को रात में 9 बजे राबड़ी आवास पर अपनी मां और बड़े भाई तेजप्रताप के साथ लालटेन जलाया. पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव पलटवार करने का कोई मौक़ा नहीं चूक रहे हैं. ग़ौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार ने बीते 7 सितंबर को निश्चय संवाद में जनता को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि लालटेन का ज़माना जा चुका है और अब लोग के घरो में एलईडी का इस्तेमाल हो रहा है. जिसके बाद 8 सितंबर को तेजस्वी ने फ़ेसबुक लाइव के ज़रिए लोगों से लालटेन जलाने की अपील की. उनकी अपील पर बुधवार को बिहार में बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने अपने-अपने घरों की लाइट नौ मिनट के लिए बुझाकर उन्हें अपना समर्थन दिया. आरजेडी के सीएम उम्मीदवार ने देश भर के बेरोजगार युवाओं और संस्थाओं से नौ सितंबर के रात नौ बजे से नौ मिनट के लिए बल्ब और ट्यूबलाइट आदि को बंद कर लालटेन, दीये और मोमबत्तियां जलाने का आग्रह किया था. इस दौरान तेजस्वी ने नीतीश सरकार के ऊपर जोरदार हमला बोला. तीर का ज़माना नहीं अब मिसाइल का ज़माना है: तेजस्वी इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अब तीर की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि बिजली के जमाने में लालटेन की क्या जरूरत है. ऐसे में मिसाइल के ज़माने में तीर की भी कोई जरूरत नहीं है. इसबार के चुनाव में तीर को उखाड़ फेंकना है. क्योंकि नीतीश कुमार बेरोजगारी नहीं कुर्सी के बारे में सोचते हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के बेरोजगार युवक जब सरकार से इसके बारे में सवाल उठाते हैं तो उनकी पुलिस नौजवानों के ऊपर लाठी बरसाती है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने हाल ही में वर्चुअल रैली किया, जो पूरी तरह फेल साबित हुई. सोशल मीडिया में उनके रैली को लाइक से ज्यादा डिसलाइक मिला. ‘हत्या को बढ़ावा दे रहे हैं नीतीश कुमार’ नीतीश कुमार बिहार में हत्या को प्रमोट कर रहे हैं. एससी और एसटी तबके से आने वाले लोगों की हत्या होने पर उनके परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देने की बात कह रहे हैं. इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा. जिन लोगों को जीते जी नौकरी नहीं दे पाएं, उनको मरने के बाद नौकरी क्या देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget