एक्सप्लोरर

Exclusive: '...तो क्या फर्जी वोटर्स ने PM मोदी को 3 बार, नीतीश कुमार को 20 साल से CM बना रखा है'- तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है. उसी मालिक ने हम लोगों को चुनकर भेजा है. उस मतदाता का अगर नाम मतदाता सूची से कट जाता है तो इससे बड़ा अपराध कुछ नहीं है.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वोट चोरी को लेकर कहा कि अगर एक भी मतदाता का मत, उसका अधिकार, उसका अस्तित्व छीना जा रहा है उससे बड़ा अपराध कुछ नहीं है. 

तेजस्वी यादव ने कहा, "मतदाता जो मालिक है जिसको चुनकर भेजा है, नरेंद्र मोदी को तीन बार चुनकर भेजा, नीतीश कुमार को 20 साल से मुख्यमंत्री बनाए रखा है, तो अब तक क्या फर्जी वोटर्स ने बना रखा है?"

'जो जीवित हैं उनको आपने मृत घोषित क्यों किया?'

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है. उसी मालिक ने हम लोगों को चुनकर भेजा है. उस मतदाता का अगर नाम मतदाता सूची से कट जाता है तो इससे बड़ा अपराध कुछ नहीं है. एक सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि जो मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोग हैं जो जीवित हैं उनको आपने मृत घोषित क्यों किया? सवाल तो उठेंगे. उनके लिए आवाज कौन उठाएगा? उनके अधिकार के लिए कौन लड़ेगा? 

'मेरी पत्नी का नाम दिल्ली से कटा यहां...'- तेजस्वी

आरजेडी नेता ने कहा कि बात केवल सत्ता में आने और जाने की नहीं है, ये बीजेपी के लोग संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं. अभी वोटर लिस्ट से नाम काटा है, बाद में राशन से काटेंगे, पेंशन से काटेंगे. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट का शुद्धीकरण एकदम होना चाहिए, हम लोगों ने कब मना किया है? मेरी पत्नी का नाम दिल्ली से कटा... यहां आधार कार्ड से जुड़वाए. कुछ दिन पहले आधार कार्ड से नाम जुड़ रहा था अब चुनाव आयोग कह रहा है आधार कार्ड नहीं लेंगे तो सवाल तो उठेंगे.

तेजस्वी यादव ने कहा, "चार चीजें थीं जिसको लेकर हम लोगों ने चुनाव आयोग से मिलकर भी शिकायत की थी, लेकिन उनका रवैया नकारात्मक रहा. अलोकतांत्रिक रहा. कहते हैं, 'दिस इज न्यू इलेक्शन कमीशन' (This is New Election Commission). न्यू क्या है भाई?"

तेजस्वी ने कहा कि इतना बड़ा निर्णय लेने से पहले आपको सारी राजनीतिक पार्टियों को लूप में लेना चाहिए था. पहला टाइमिंग को लेकर सवाल था, दूसरा जो 11 कागजात मांगे जा रहे थे जो गरीबों के पास नहीं थे, तीसरा जो वोटर हैं बिहार के बाहर तो उनका आप फिजिकल वेरिफिकेशन कैसे करेंगे? उनके आने-जाने की व्यवस्था कैसे करेंगे? चौथी बात, कौन देश का नागरिक है नहीं ये चुनाव आयोग की ड्यूटी नहीं है.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: सीएम नीतीश कुमार और NDA पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- 'आने वाले दिनों में…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget