एक्सप्लोरर

'मंदिर-मस्जिद, बुलडोजर से नौकरी नहीं मिलती', UP से पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी तो तेजस्वी ने किया CM योगी पर हमला

BPSC TRE 2023: बिहार में 24 से 26 अगस्त तक तीन दिन शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी. इसमें कई राज्यों से परीक्षार्थी पहुंचे थे. सीएम योगी पर तेजस्वी ने ट्वीट के जरिए हमला बोला है.

पटनानौकरी और रोजगार के मुद्दों को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने यूपी की सरकार (UP Government) पर हमला बोला है. अक्सर बीजेपी बिहार सरकार (Bihar Government) पर नौकरी को लेकर निशाना साधते रहती है. रविवार (27 अगस्त) को तेजस्वी यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर हमला बोला और कहा कि मंदिर-मस्जिद, बुलडोजर जैसे मुद्दों से नौकरी नहीं मिलती.

दरअसल, बीपीएससी ने 24 से 26 अगस्त तक शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था. इस बिहार बिहार के अलावा दूसरे राज्यों से भी परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी पहुंचे थे. यूपी-झारखंड समेत कई राज्यों से आए शिक्षक अभ्यर्थियों ने अपने राज्यों की सरकार पर सवाल उठाए. इसका वीडियो रविवार को तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.

मंदिर-मस्जिद, बुलडोजर से नौकरी नहीं मिलती', UP से पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी तो तेजस्वी ने किया CM योगी पर हमला

'पांच साल हो गए, यूपी में अध्यापक की भर्ती नहीं निकली'

तेजस्वी यादव ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसमें यूपी से आए अभ्यर्थियों ने शिकायत की और कहा कि पांच साल हो गए लेकिन उत्तर प्रदेश में अध्यापक की कोई भर्ती नहीं निकली. हमारी सरकार रोजगार के मुद्दे से भटक चुकी है. केवल धर्म, मंदिर, हिंदू-मुसलमान करते हैं.

यूपी के ही एक अभ्यर्थी ने कहा कि इंटरनेट का जमाना है, चेक कर लिया जाए कितनी वैकेंसी निकली है. अयोध्या में जो मंदिर बना है क्या पढ़ लिखकर उसमें हम लोग बाबागिरी करेंगे? यूपी टीईटी की परीक्षा हुई एक बार तो पेपर लीक हो गया. दोबारा कराए तो पहली बार वाला ही पेपर दोबारा दे दिया गया. जो उनके (योगी सरकार) खिलाफ बोलता है उनके यहां बुलडोजर चलता है.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर क्या कहा?

वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी ने लिखा- "UP से नौकरी पाने बिहार पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि मंदिर-मस्जिद, बुलडोजर जैसे मुद्दों से नौकरी नहीं मिलती. जब से UP के युवा बिहार में नौकरी के लिए आ रहे है वहां के CM बेचैन है और विज्ञापन निकाल सफाई दे रहे है. योगी जी को भी हम नौकरी-रोजगार के मुद्दों पर लाएंगे. योगी जी, आपने ये तो सुना ही होगा. भूखे पेट भजन नहीं होय गोपाला, ले तेरी कंठी ले तेरी माला."

यह भी पढ़ें- Samastipur Firing: कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग पर सुशील मोदी ने CM नीतीश को घेरा, बोले- 'बिहार को भगवान के भरोसे छोड़ दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
World Cup टीम में भुवनेश्वर के चयन पर अश्विन का बड़ा बयान, पढ़िये
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget