एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav: सीएम नीतीश की कौन सी गलती की बात कर रहे हैं तेजस्वी यादव? खुलकर बताई पूरी बात

Wakf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को तेजस्वी यादव असंवैधानिक करार देते हुए संसद में इसे पारित नहीं होने देने का संकल्प लिया. वहीं, इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

Tejashwi Yadav: सदन स्थगित होने के बाद मंगलवार को महागठबंधन की ओर से विधानसभा परिसर में प्रेस वार्ता की गई. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वक्फ संसोधन विधेयक को पूरी तरह से असंवैधानिक है. उन्होंने कहा कि इस बिल को संसद में किसी भी हालत में पास होने नहीं देंगे. सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेंगे. विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठा रहे हैं. 

वक्फ संशोधन विधेयक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहना चाहता हूं कि अगर आप संविधान में विश्वास करते हैं तो इस मामले पर आकर बोलिए और किसी भी हालत में इस बिल का समर्थन मत कीजिए. नीतीश कुमार अपनी गलती को सुधार लें. 

सम्राट चौधरी को दिया जवाब

वहीं, तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर झूठा बयान दिए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें शर्म से डूब कर मर जाना चाहिए. मंगलवार को सदन में सम्राट चौधरी बोल रहे थे कि आरजेडी  के शासन काल में किसी को भी आरक्षण नहीं मिला. सम्राट चौधरी को इतिहास पता होना चाहिए कि सबसे पहले आरक्षण लालू यादव की सरकार ने दिया था. लालू यादव ने 12% अति पिछड़ी के आरक्षण को बढ़ाकर 14% कर दिया था. राबड़ी देवी के सरकार ने 14% के आरक्षण को 18% कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को शर्म आनी चाहिए की झूठ बोलते हैं.

विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

बता दें कि बिहार विधानसभा के शीत कालीन सत्र के तीसरे दिन वक्फ संसोधन विधेयक पर महागठबंधन विधायकों ने सदन के बाहर और अंदर जमकर हंगामा किया. केंद्र सरकार से इसको वापस लेने की मांग की. आरोप लगाया कि केंद्र सरकार वक्फ की संपत्तियों को हड़पना चाहती है. सदन में वेल में आकर महागठबंधन विधायक नारेबाजी कर रहे थे. भारी हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी. बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार इस विधेयक को पेश करेगी.

ये भी पढ़ें: पटना में ट्रैफिक एसपी का बड़ा एक्शन, RJD के बाद अब BJP के मंत्री-विधायकों की गाड़ियों का कटा चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget