एक्सप्लोरर

64वीं BPSC का परिणाम नहीं आने पर तेजस्वी ने CM नीतीश पर कसा तंज, कहा- सेटिंग-गेटिंग तो नहीं हो रहा

तेजस्वी ने कहा- तीन साल में पीटी, मेंस और इंटरव्यू पूरा किया गया लेकिन रिजल्ट नहीं.सेटिंग-गेटिंग वाली सरकार प्रतिभावान युवाओं के भविष्य के साथ कर रही है खिलवाड़.

पटनाः 64वीं बीपीएससी का पीटी, मेंस और इंटरव्यू पूरा हो चुका है लेकिन अब तक परिणाम जारी नहीं किया गया है. इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर नीतीश कुमार पर सेटिंग-गेटिंग करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि तीन साल में 64वीं बीपीएससी का पीटी, मेंस और इंटरव्यू पूरा किया गया लेकिन अभी तक अंतिम रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया. सेटिंग-गेटिंग वाली सरकार प्रतिभावान युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछते हुए कहा कि वे बताएं कि सामान्यतः इंटरव्यू के बाद एक सप्ताह में परिणाम आ जाना चाहिए, ऐसे में फिर किस बात की देरी हो रही है. इसके पहले भी तेजस्वी यादव 64वीं बीपीएससी में परिणाम में देरी होने पर सरकार को घेरा था और करीब एक महीने पहले भी फेसबुक पोस्ट और सात अप्रैल को ट्वीट भी किया था.

एक महीना पहले भी युवाओं का किया था समर्थन

उन्होंने लिखा था कि तीन साल से अधिक समय हो गया है लेकिन है 64वीं बीपीएससी भर्ती प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. परिणाम में देरी करना मतलब परिणाम को प्रभावित करना है. क्या आरसीपी टैक्स योजना अंतर्गत एक ही जिला और जाति के अभ्यर्थियों को समायोजित करने के लिए देरी की जा रही है? यथाशीघ्र परिणाम घोषित करने की 64वीं बीपीएससी परीक्षा के सभी उम्मीदवारों की मांग का समर्थन करता हूं. इसी से आप नीतीश भाजपा सरकार की नौकरी और रोजगार को लेकर प्राथमिकता, गंभीरता और चिंता का आंकलन कर सकते हैं.

हालांकि इस पोस्ट के बाद उस समय विभाग की ओर से जवाब भी आया था कि 64वीं बिहार लोक सेवा आयोग संयुक्त परीक्षा का फाइनल रिजल्ट अप्रैल 2021 के अंतिम सप्ताह तक आ जाएगा. देरी की वजह थी कि परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू कोविड-19 के कठिन दौर में एक दिसंबर 2020 से 10 फरवरी 2021 तक संपन्न किया गया था.

यह भी पढ़ें- 

सुशील मोदी के 'बहनों' वाले ट्वीट पर भड़कीं लालू की बेटी रोहिआणी, ट्विटर पर ही चेताया; कहा- मुंह...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget