एक्सप्लोरर

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, पूछा- क्या एक साल से लोगों को 'निपटाने' की चल रही थी तैयारी? 

नेता प्रतिपक्ष ने ट्वीट कर लिखा, " एक साल हो गया कोविड महामारी का, आपने जो पिछली बार सभी तैयारी कर लेने के ताल ठोककर दावे किए थे वो तैयारी, वो संरचना, वो सामग्री, वो भंडार, वो कर्मी, वो अस्पताल, वो तालमेल और वो अहंकारी आत्ममुग्ध 'मुखिया' कहां है?"

पटना: कोरोना काल में अस्पतालों को निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं कर पाने की वजह से पटना हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को फटकार लगाई है. साथ ही 24 घंटे निर्बाध रूप से ऑक्सीजन की सप्लाई कैसे होगी इसकी प्लानिंंग सौंपने को कहा है. इधर, कोर्ट की फटकार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर सीएम नीतीश से पूछा कि कोरोना महामारी को आए एक साल हो गया, लेकिन अब भी स्थिति वही है. क्या आपकी सारी तैयारी आंकड़े छुपाने और लोगों को 'निपटाने' की ही थी?

गिने-चुने वेंटिलेटर चलाने के लिए ऑपरेटर की कमी

तेजस्वी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, " नीतीश सरकार ने उच्च न्यायालय में वही कहा है जो मैं कई वर्षों से कह रहा हूं कि बिहार में 57% डॉक्टर, 71% नर्स, 72% लैब टेक्नीशियन, 50% एएनएम और आज सबसे महत्वपूर्ण गिने चुने वेंटिलेटर चलाने के लिए 80% ऑपरेटरों की कमी है. अब कब जागिएगा माननीय जी? कृपया जागिए. "

 

उन्होंने लिखा, " जब मैं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में रिक्त पड़े लाखों पदों की बहाली की आस लगाए युवाओं को चुनावों में विश्वास दिला रहा था, तब आप बड़े अहंकार से कहते थे- 'उसको कुछ पता है? कहां से उतने लोगों को बहाल करेगा?' आज उसी तेवर और अहंकार से उच्च न्यायालय को आप जवाब क्यों नहीं देते?"

 

नेता प्रतिपक्ष ने लिखा, " एक साल हो गया कोविड महामारी का, आपने जो पिछली बार सभी तैयारी कर लेने के ताल ठोककर दावे किए थे वो तैयारी, वो संरचना, वो सामग्री, वो भंडार, वो कर्मी, वो अस्पताल, वो तालमेल और वो अहंकारी आत्ममुग्ध 'मुखिया' कहां है? क्या आपकी सारी तैयारी आंकड़े छुपाने और लोगों को 'निपटाने' की ही थी?" 

कोरोना तेजी से पसार रहा पांव

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है. कोरोना मरने वालों की संख्या डरा रही है. ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड की कमी की वजह से स्थिति और बदतर हो गई है. सरकार लगातार कोरोना मरीजों को राहत पहुंचाने में लगी हुई है. इसके बावजूद इलाज के अभाव के मरीज दम तोड़ रहे हैं. हाई कोर्ट की ओर से गठित जांच टीम की जांच में ये बात सामने आई कि ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं होने की वजह से 1000 बेड बेकार पड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ें -

नीतीश कुमार ने किसानों को दी बड़ी राहत, कहा- किसी भी पैक्स में गेहूं बेचने को हैं स्वतंत्र

कोरोना काल में नहीं निकलें घरों से बाहर, बिहार सरकार अब सब्जी पहुंचाने के लिए भी तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget