एक्सप्लोरर

NTPC Students Protest: सुशील मोदी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, एनटीपीसी अभ्यर्थियों को लेकर की ये मांग

राज्यसभा सांसद की माने तो मंत्री ने आश्वस्त किया कि एनटीपीसी में एक छात्र एक रिजल्ट और ग्रुप-डी में दो के बजाय एक परीक्षा समेत अन्य मांगों का सरकार समाधान करेगी और छात्रों का अहित नहीं होगा.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Modi) ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) से बुधवार को रेल भवन में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मांग की है कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए मेडिकल स्टैंडर्ड 2019 के ही बराबर रखा जाए. वहीं, रिक्तियों की डेढ़ गुना संख्या में परीक्षार्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाए और 2019 के बाद निर्गत ईडब्लूएस सर्टिफिकेट को भी स्वीकार किया जाए.

बीजेपी नेता ने मंत्री को बताई ये बात

सुशील मोदी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि सात वर्गों में मेडिकल स्टैंडर्ड को तीन साल के बाद अचानक 2022 में बदल दिया गया. उसी प्रकार 2019 में डेढ़ गुणा छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन बुलाए जाने का प्रावधान को अचानक बदल कर तीन साल बाद रिक्त पदों के बराबर कर दिया. ईडब्लूएस सर्टिफिकेट प्राप्त करने में 2019 में छात्रों को कठिनाई हो रही थी क्योंकि उस समय ईडब्लूएस लागू हुआ था और पदाधिकारियों को ईडब्लूएस निर्गत करने के बारे में स्पष्टता नहीं थी. 

Case Against Shahrukh Khan: बिहार के कोर्ट में शाहरुख के खिलाफ मुकदमा, लता मंगेश्कर की श्रद्धांजलि सभा में फूंक मारने से जुड़ा है मामला

पहले भी मंत्री से की थी मुलाकात

राज्यसभा सांसद की माने तो मंत्री ने आश्वस्त किया कि एनटीपीसी में एक छात्र एक रिजल्ट और ग्रुप-डी में दो के बजाय एक परीक्षा और उपरोक्त तीन मांगों का सरकार अवश्य समाधान करेगी और किसी भी कीमत पर छात्रों का अहित नहीं होगा, छात्रों की मांगों के अनुरूप समाधान किया जाएगा. बता दें कि 25 जनवरी से जब रिजल्ट में धांधली को लेकर अभ्यर्थी जब सड़क पर उतरे और भारी बवाल के बाद 28 जनवरी को बिहार बंद का एलान किया था, तब भी सुमो ने रेलमंत्री से मुलाकात की थी. वहीं, मुलाकत के बाद छात्रों से बिहार बंद नहीं करने की अपील करते हुए कहा था कि रेल मंत्री से बात हुई है. वो मांगों को मानने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें -

RJD के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कब होगा एलान? पटना आते ही लालू यादव ने बता दी पूरी प्लानिंग, पढ़ें क्या कहा

Hijab Row: हिजाब विवाद पर बोले CM नीतीश के मंत्री- धर्म के प्रचारक ना बनें विद्यार्थी, विपक्ष पर भी साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget