एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले की सुशील मोदी ने की निंदा, कांग्रेस से पूछा- क्यों पूरे मामले में साध रखी है चुप्पी? 

सुशील मोदी ने कहा, " भारत में अल्पसंख्यक वोट बैंक की राजनीति करने वाली कांग्रेस बताये कि उसे पड़ोसी देशों में हिंदू, सिख, जैन, पारसी अल्पसंख्यकों के जान-माल की चिंता क्यों नहीं है?"

पटना: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में खास संप्रदाय के लोगों द्वारा मंदिरों और हिंदुओं के 70 घरों पर हमला करने के बाद देश भर में सियासत तेज हो गई है. बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुई हिंसा पर देश के नेताओं ने चिंता जाहिर की है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही कांग्रेस पर भी निशाना साधा है. उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, " बांग्लादेश में मंदिरों और हिंदुओं के 70 घरों पर हमले, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं."

कट्टरपंथी संगठनों ने कराया हमला

उन्होंने कहा, " इसके पीछे वहां के जमात-ए-इस्लामी और लश्कर-ए-तैयबा जैसे कट्टरपंथी संगठनों का हाथ है. ये लोग इस्लाम और बांग्लादेश को बदनाम करने पर तुले हैं. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजेद ने हिंदुओं पर हमले को गंभीरता से लिया और वहां के गृह मंत्री असदुज्जमां ने दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. जिस रंगपुर इलाके में दुर्गा पूजा के समय से हमले शुरू हुए, वहां विशेष पुलिस बल भेजी गई. 52 लोगों की गिरफ्तारी हुई." 

कांग्रेस पर साधा निशाना

सुशील मोदी ने कहा, " भारत में अल्पसंख्यक वोट बैंक की राजनीति करने वाली कांग्रेस बताये कि उसे पड़ोसी देशों में हिंदू, सिख, जैन, पारसी अल्पसंख्यकों के जान-माल की चिंता क्यों नहीं है? पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून ( सीएए) का विरोध क्यों किया था? कांग्रेस कार्यसमिति ने सरदार पटेल की कश्मीर-नीति की निंदा चुपचाप सुनी और बांग्लादेश की चुनिंदा हिंसा की घटनाओं पर बयान तक जारी नहीं किया."

बता दें कि बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के अवसर पर हिंसा भड़की. हिंसा शुक्रवार को तब शुरू हुई जब दक्षिण पूर्वी नोआखली जिले में सैकड़ों मुसलमानों ने हिंदुओं पर कुरान से जुड़ी ईशनिंदा की घटना का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद कई हिंदू धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की गई और घरों पर हमला किया गया. गौरतलब है कि बांग्लादेश में सांप्रदायिक तनाव लंबे समय से चल रहा है क्योंकि देश का संविधान इस्लाम को राज्य धर्म के रूप में नामित करता है, लेकिन धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत को भी कायम रखता है.

यह भी पढ़ें -

BSSC Recruitment 2021: बिहार SSC में निकली बंपर वैकेंसी, अप्लाई करने के लिए 20 अक्टूबर है लास्ट डेट, जानिए पूरा प्रोसेस

भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं Amrapali Dubey, जानिए कितनी फीस लेती हैं अक्षरा सिंह सहित ये अभिनेत्रियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget