एक्सप्लोरर

सुशील कुमार मोदी ने कहा- आपदा में राजनीति कर रहा RJD, लालू-राबड़ी ने वैक्सीन नहीं लगवाकर उकसाया

सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को करीब आधे दर्जन ट्वीट किए. इसमें उन्होंने आरजेडी, कांग्रेस और टीएमसी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने दो वैक्सीन साल भर के भीतर तैयार करवाई और आज डीआरडीओ ने तीसरी दवा 2-जीडी भी लॉन्च की.

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आपदा में राजनीति का अवसर खोजने वाले कांग्रेस-आरजेडी जैसे विपक्षी दल भारतीय वैक्सीन की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठाने या इसका मजाक उड़ाने में लगे रहे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की गति तेज नहीं हो पाई.

आरजेडी के कितने विधायकों ने वैक्सीन लगवाई

कोई इसे "भाजपा का टीका" कह रहा था तो कोई प्रधानमंत्री को पहले कोवैक्सीन लगवाने की चुनौती दे रहा था. प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी सहित कई खास लोगों ने टीका लगवाकर जनता के बीच विश्वास पैदा किया. उन्होंने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार पर सवाल उठाने से पहले तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने अभी तक कोरोना का टीका क्यों नहीं लिया? आरजेडी के कितने विधायकों ने वैक्सीन लगवाई? आरजेडी क्या ग्रामीणों-गरीबों को टीकाकरण से दूर रख कर उनकी जिंदगी को खतरे में डालना चाहता है?

सुशील मोदी ने आगे एक दूसरे ट्वीट में कहा कि भारत सरकार ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सबसे पहले देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया. दो वैक्सीन साल भर के भीतर तैयार कराई और आज डीआरडीओ ने तीसरी दवा 2-जीडी भी लॉन्च की. केंद्र और राज्य सरकारों ने 114 दिनों में 17 करोड़ डोज देकर सबसे तेज मुफ्त टीकाकरण भी कराया.

मुख्यमंत्री का गुंडे की तरह व्यवहार करना दुर्भाग्यपूर्ण

सुशील मोदी बंगाल को लेकर भी एक बयान दिया. उन्होंने कहा कि नारदा स्टिंग केस में पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों सहित चार नेताओं की गिरफ्तारी के बाद उनके बचाव में टीएमसी का प्रदर्शन और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीबीआई के दफ्तर पहुंचकर धमकाना देश के संघीय ढांचे पर हमला है. जनादेश का मतलब यह नहीं कि सत्तारूढ़ दल को हर प्रकार के अपराधियों के बचाने का लाइसेंस मिल गया. लालू प्रसाद और जयललिता भी कानून से ऊपर नहीं थे, इसलिए इन्हें जेल जाना पड़ा. उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता के अहंकार में एक मुख्यमंत्री का गुंडे की तरह व्यवहार करना दुर्भाग्यपूर्ण है.

यह भी पढ़ें- 

स्ट्रेचर की जगह मरीजों को टांग कर ले जा रहे परिजन, लखीसराय सदर अस्पताल में ढोए जा रहे ईंट-बालू

बिहारः शादीशुदा महिला से प्रेम करता था गांव का युवक, विवाह से इन्कार की बात पर उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'

वीडियोज

'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget